साथ आए भारत और स्वीडन, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची
भारत और स्वीडन के बीच रक्षा सहयोग मजबूत हो रहा है. नई दिल्ली में शुक्रवार को आठवां भारत-स्वीडन फॉरेन ऑफिस कंसल्टेशंस (FOC) का आयोजन हुआ. स्वीडन यूरोप में भारत का प्रमुख गेटवे है. यहां की साब (Saab) कंपनी भारत में कार्ल-गुस्ताफ M4 एंटी-टैंक हथियार का उत्पादन करती है. इसके अलावा भारत को स्वीडन ऐसे हथियार भी दे रहा है, जिसे उसने अब तक किसी दूसरे देश के साथ शेयर नहीं किया है. ऐसे में पाकिस्तान को मिर्ची लग सकती है.