भारत-अमेरिका संबंध में रणनीतिक बदलाव

राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से नए रक्षा मंत्री के रूप में नामित एश्टन कार्टर ने कहा कि भारत और अमेरिका ने पिछले एक दशक में रणनीतिक साझेदारी मजबूत की है और वह दोनों देशों के निरंतर आगे बढ़ते संबंधों को प्राथमिकता देंगे।

Published: February 5, 2015, 6:19 PM IST

वाशिंगटन, 5 फरवरी | राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से नए रक्षा मंत्री के रूप में नामित एश्टन कार्टर ने कहा कि भारत और अमेरिका ने पिछले एक दशक में रणनीतिक साझेदारी मजबूत की है और वह दोनों देशों के निरंतर आगे बढ़ते संबंधों को प्राथमिकता देंगे।  भारत के साथ डिफेंस टेक्नोलॉजी एंड ट्रेड इनिशिएटिव (डीटीटीआई) शुरू करने वाले अमेरिकी रक्षा कार्यालय पेंटागन के पूर्व शीर्ष अधिकारी कार्टर (60) ने बुधवार को सीनेट की एक समिति के समक्ष कहा कि वह संयुक्त विकासात्मक गतिविधियों से डीटीटीआई को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

ऐसी उम्मीद है कि कार्टर को सीनेट की मंजूरी जल्द मिल जाएगी। उन्होंने सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति से कहा कि पिछले एक दशक से भारत-अमेरिका संबंध में काफी बदलाव आया है।  उन्होंने कहा, “हम आपसी हितों और चिंताओं को लेकर बड़ा झुकाव देख रहे हैं, विशेषकर हमारे एशिया और भारत के ‘एक्ट एशिया’ के बीच दोबारा संतुलन बिठाने को लेकर।”

उन्होंने आयोग को लिखित शपथपत्र में बताया, “उप रक्षा मंत्री रहते हुए मेरे लिए भारत-अमेरिका रक्षा संबंध को मजबूती देना प्राथमिकता रही है, अगर मेरा रक्षा मंत्री बनना तय होता है, मैं इस संबंध को तेज गति देने को प्राथमिकता दूंगा।” कार्टर ने कहा कि अमेरिका-भारत संबंध में रक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसमें सैन्य आदान-प्रदान, अभ्यास, रक्षा व्यापार की मजबूत उपलब्धियां और क्षेत्रीय सुरक्षा के मसले पर संपर्क बढ़ना शामिल है।

कार्टर ने कहा कि रक्षा मंत्रालय डीटीटीआई के जरिए भारत के साथ प्रौद्योगिकी सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने इसके अंतर्गत हुई प्रगति को बरकरार रखने का संकल्प लिया।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.