4 JUNE WEATHER: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत मिलने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 7 जून तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने 4 जून के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की चेतावनी दी है. 4 जून के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 5 जून को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की उम्मीद है. इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
6 जून को मौसम में कुछ सुधार देखने को मिलेगा. पूर्वानुमान के अनुसार, अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इस दिन आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा, और मौसम विभाग ने किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है.
पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी UP, राजस्थान में 4 जून के आसपास गरज-चमक वाली आंधी (Thundersquall), धूल भरी आंधी और हल्की वर्षा का अनुमान है.
भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार के लिए तमिलनाडु के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. राज्य के कई हिस्सों में पहले से ही तेज बारिश हो रही है, जिससे बाढ़, बिजली आपूर्ति बाधित होने, संपत्ति को नुकसान और लोगों के घायल होने की घटनाएं सामने आई हैं.
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में कोयंबटूर, नीलगिरी, थेनी, तिरुप्पुर, तिरुनेलवेली, तेनकासी, डिंडीगुल, कन्याकुमारी, इरोड, सलेम, धर्मपुरी, कृष्णागिरी, तिरुपत्तूर, वेल्लोर, रानीपेट और तिरुवन्नामलाई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.
आईएमडी ने यह भी कहा है कि गुरुवार को केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब मंगलवार को तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया.
केरल एवं माहे में भारी से बहुत भारी वर्षा (Heavy to Very Heavy Rainfall) की संभावना, कुछ स्थानों पर 7-20 cm तक होगी. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक , लक्षद्वीप और रायलसीमा में भारी वर्षा (Heavy Rainfall) के साथ गरज-चमक, बिजली गरजने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
उत्तर-पूर्व भारत (Northeast): अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय आदि में व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं (40-50 kmph) चलने का अनुमान है. अरुणाचल में 4-8 जून के दौरान भारी वर्षा का अनुमान है. असम-मेघालय में 5-8 जून को भारी बारिश होगी.
सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल & सिक्किम में 4-6 जून को भारी वर्षा संभव है. ओडिशा, झारखंड, गैंगेटिक वेस्ट बंगाल और बिहार में हल्की-मध्यम वर्षा, गरज-चमक और आंधी. बिहार में 4-6 जून को लू (Heat wave) की संभावना.
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड: हल्की-मध्यम वर्षा, गरज-चमक, ओलावृष्टि (Hailstorm) और तेज हवाएं (50-60 kmph तक thundersquall). कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है.
गुजरात, महाराष्ट्र (Konkan, Madhya Maharashtra), राजस्थान: हल्की-मध्यम वर्षा, गरज-चमक और तेज हवाएं. गुजरात में thundersquall. राजस्थान में ओला और धूल भरी आंधी. महाराष्ट्र में तापमान में 2-3°C की गिरावट, फिर स्थिर. पश्चिमी राज्यों में कुल मिलाकर कम वर्षा लेकिन स्थानीय आंधी-तूफान.
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में हल्की-मध्यम वर्षा, गरज-चमक, और 4 जून को मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.