Today Weather 8th May: एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. अब दो से तीन दिनों में एक बार फिर तापमान तेजी से बढ़ेगा और अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है.
8 मई को मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी. इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 9 मई को गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना जताई गई है. 10 मई को भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है. 11 मई को न्यूनतम तापमान बढ़कर 27 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है. 12 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
राजस्थान के लिए भी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन से चार दिनों में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ेंगी और तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी. इसके साथ ही 9 मई से खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान में फिर से हीटवेव (लू) की स्थिति बनने की संभावना है. फिलहाल जो राहत है वह अस्थायी रहेगी और अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क होने लगेगा.
भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि उत्तरी और पूर्वी जिलों में अगले दो दिनों तक आंधी-तूफान और हल्की बारिश जारी रह सकती है. 9 और 10 मई से गर्मी की तीव्रता में काफी बढ़ोतरी होने की संभावना है. 10 मई से एक नया मौसम तंत्र सक्रिय होने की संभावना है, जिसका प्रभाव अगले दो दिनों में और भी ज्यादा दिखाई देगा. देहरादून समेत इन जिलों में बदलेगा मौसम, तेज बारिश और आंधी का अलर्ट
देहरादून समेत पूरे राज्य में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो चुकी है. कहीं-कहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों जैसे नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है.
8 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय जिलों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है. इन इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है, जबकि कुछ मैदानी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है.
9 मई को भी पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रहने के आसार हैं. नैनीताल और अल्मोड़ा जैसे क्षेत्रों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है. वहीं मैदानी इलाकों में स्थिति थोड़ी सामान्य रह सकती है, लेकिन अचानक मौसम बदलने की संभावना बनी रहेगी.
10 मई को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जैसे जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. इस पूरे दौर में मौसम अस्थिर बना रहेगा, जिससे यात्रा और सामान्य जीवन दोनों प्रभावित हो सकते हैं.
तमिलनाडु में मानसून से पहले अगले कुछ दिनों तक बारिश देखने को मिल सकती है. चेन्नई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने अनुमान लगाया है कि 12 मई तक कई पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में भारी बारिश होगी. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, जहां आने वाले दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.