Weather Update: मुंबई-अहमदाबाद में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में बारिश का दौर जारी है. यहां लोगों को बारिश से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. मंगलवार को भी तेज बारिश की उम्मीद है.

Published date india.com Published: August 6, 2024 7:56 AM IST
पढ़ें कैसा है देश का मौसम
पढ़ें कैसा है देश का मौसम

Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का संकेत दिया है. ठाणे सहित मुंबई के कुछ हिस्सों पिछले पूरे हफ्ते बारिश हुई. रविवार सुबह 8.30 बजे 24 घंटे की अवधि मेंसांताक्रूज़ और कोलाबा वेधशालाओं में 96.8 मिमी और 57 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि के दौरान ठाणे में 144 मिमी बारिश हुई

मौसम विभाग आज के लिए मुंबई में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. IMD ने मंगलवार से गुरुवार तक के अपने तीन दिवसीय पूर्वानुमान में कहा कि मध्यम बारिश की संभावना है. IMD के हालिया पूर्वानुमान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में भी मंगलवार से गुरुवार तक तेज बारिश होने का अनुमान है. 6-8 अगस्त के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है. सफदरजंग में इस अगस्त में अब तक कुल 114.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.