By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Indiakadna 2019 Akhilesh Yadav Says Nationalism And Social Justice Are Different
#IndiaKaDNA: अखिलेश यादव बोले, राष्ट्रवाद और सामाजिक न्याय दोनों अलग-अलग बातें
अखिलेश ने कहा कि हम एक दूसरे का सम्मान करके रहना चाहते हैं.
नई दिल्ली। जी मीडिया के कार्यक्रम इंडिया का डीएनए 2019 में यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2019 चुनाव के मद्देनजर कई सवालों के बेबाक जवाब दिेए. अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि अब पीएम बदलने के वक्त आ गया है. उन्होंने बाकी दलों के साथ गठबंधन की बात पर भी अपनी राय रखी. अखिलेशने बसपा सुप्रीमो मायावती से गठबंधन की बात पर नरमी बरतने का साफ संकेत दिया. उन्होंने सामाजिक न्याय को राष्ट्रवाद से बड़ा करार देते हुए कहा कि दोनों में फर्क समझना जरूरी है.
सीनियर तो सीनियर ही होता है
मायावती से गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीति में जो सीनियर होता है वो सीनियर ही होता है और दो जूनियर होता है वो जूनियर ही रहता है. हम अभी अपना प्लान नहीं बताएंगे. बीजेपी वाले बहुत तेज हैं. बीजेपी की कोई रणनीति है कि चुनाव में जाएं. बिखरी ताकतें कैसे एक हो गई? ये सामाजिक न्याय की बात है. इसे नेशनलिज्म से मत मिलाइए. दोनों अलग अलग हैं. एक देश के अंदर की बात है एक बाहर की बात. ये सोशल इंजीनियरिंग का गठबंधन है. बीजेपी वाले आरक्षण के पक्ष में अब बोलने तो लगे हैं. राष्ट्रवाद, सोशल इंजीनियरिंग में फर्क समझिए वर्ना किसका नुकसान होगा आप जानते हैं.
IndiaKaDNA: 2019 का सवाल, दिग्गज नेता जनसरोकार के सवालों पर जनता से रूबरू
एक-दूसरे का सम्मान करना चाहते हैं
बाकी दलों से करीबी पर अखिलेश ने कहा कि हम एक दूसरे का सम्मान करके रहना चाहते हैं. आने वाला चुनाव यही सबसे बड़ी ताकत बनेगी. देश का डीएनए यही है कि हम एक दूसरे को स्वीकार करते हैं. जो आया अपना लिया, यही हमारे देश का डीएनए है. किसान, नौजवान सरकार को जवाब देने के लिए तैयार हैं. कहीं ऐसा ना हो कि एक दो पीढ़ी के बाद किसी को काम ही ना मिले. पूरे देश के किसान चाहते हैं कि उनका कर्ज माफ हो जाए. यूपी में कुछ ही किसानों का थोड़ा कर्ज माफ हुआ. किसानों के बीच खुशहाली नहीं है. मैं पूछना चाहता हूं कि इंफ्रास्ट्रक्चर पर कौन सा काम हुआ है, नया पावर प्लांट बना है, किस शहर में नया मेट्रो बन रहा है, कहां एक्सप्रेस वे बन रहा है. सीएम कह रहे हैं कि गोरखपुर में मेट्रो बनाएंगे, हम इंतजार करेंगे कि वहां मेट्रो बन जाए.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें