By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Indian Army And Pakistan Army Exchange Sweets On Occasion Of Diwali
भारत और पाकिस्तान की सेना ने एक-दूसरे को दी मिठाई, बांग्लादेश ने भी कहा- हैप्पी दीवाली
पाकिस्तान और बांग्लादेश की सेना ने भारतीय सेना को मिठाई दी है.
Diwali 2021: दीवाली के मौके पर देश में जश्न का माहौल है. जश्न के बीच भारतीय सेना और पाकिस्तान की सेना ने एक-दूसरे को मिठाई दी. इसके साथ ही दोनों देशों के अफसरों, सुरक्षाबलों ने हाथ मिलाकर दीवाली की मुबारकबाद दी. दोनों देशों के बीच मिठाई एक्सचेंज किये जाने के वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं.
Punjab: Border Security Force (BSF) and Pakistan Rangers exchange sweets at the Attari-Wagah border on the occasion of #Diwali. pic.twitter.com/nDscZnxbo6
— ANI (@ANI) November 4, 2021
जम्मू-कश्मीर के तिथवाल कॉसिंग ब्रिज, एलओसी पर भारतीय सेना और पाकिस्तान की सेना ने एक दूसरे को मिठाई भेंट दी. पंजाब के अटारी वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक दूसरे को मिलकर मिठाई दी.
#WATCH | Indian Army and Pakistan Army exchange sweets at Tithwal crossing bridge on the Line of Control (LoC) on the occasion of #Diwali pic.twitter.com/BE22qNWZRU
— ANI (@ANI) November 4, 2021
इसके साथ ही गुजरात और राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर भारतीय सुरक्षा बलों (बीएसएफ) ने पाकिस्तान के रेंजर्स ने एक दूसरे को मिठाई देकर दीवाली की बधाई दी.
Border Security Force and Pak Rangers exchanged sweets on the India-Pakistan International Border in Gujarat and in Barmer sector of Rajasthan, on the occasion of #Diwali. pic.twitter.com/Guat10GKGi
— ANI (@ANI) November 4, 2021
वहीं, अगरतला में सीमा पर बांग्लादेश ने भी मिठाई देकर दीवाली की बधाई दी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें