EnglishHindi

3D तकनीक से बने बंकरों से सैनिक संभालेंगे मोर्चा, IIT हैदराबाद के साथ मिलकर आर्मी ने पहाड़ों पर तैयार किए नए स्ट्रक्चर

भारतीय सेना ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) हैदराबाद के सहयोग से सिक्किम के अग्रिम इलाकों में बंकरों, संतरी चौकियों और सुरक्षात्मक संरचनाओं के त्वरित निर्माण के लिए ऑन-साइट थ्री-डी कंक्रीट प्रिंटिंग प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है.

Written by: Shivendra Rai
Published: December 8, 2025, 2:21 PM IST

3D concrete printing for Army bunkers: इंडियन आर्मी ने IIT हैदराबाद के साथ मिलकर सिक्किम के फॉरवर्ड इलाकों में बंकर, सेंट्री पोस्ट और प्रोटेक्टिव स्ट्रक्चर को तेजी से बनाने के लिए ऑन-साइट 3D कंक्रीट प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी को ऑपरेशनलाइज किया है. सिक्किम के ऊंचे और दुर्गम पहाड़ी इलाकों में सेना की त्रिशक्ति कॉर्प्स ने तकनीकी क्षमता का अच्छे से इस्तेमाल किया है.

रक्षा विभाग द्वारा जारी एक बयान में जानकारी दी गई है कि भारतीय सेना ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) हैदराबाद के सहयोग से सिक्किम के अग्रिम इलाकों में बंकरों, संतरी चौकियों और सुरक्षात्मक संरचनाओं के त्वरित निर्माण के लिए ऑन-साइट थ्री-डी कंक्रीट प्रिंटिंग प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है.

बयान में कहा गया कि यह क्षमता पहले ही अन्य ऑपरेशनल एरिया में अपनी उपयोगिता साबित कर चुकी है. अब सिक्किम में इसका उपयोग किया गया है. बयान में कहा गया है कि स्वदेशी रोबोटिक 3D कंक्रीट प्रिंटर रोबोटिक आर्म, सर्कुलर मिक्सर, पिस्टन पंप और जनरेटर से लैस है. इसे वाहनों से पहाड़ी इलाकों में तेजी से लाया-ले जाया जा सकता है.

प्रिंटेड स्ट्रक्चर का लाइव बैलिस्टिक ट्रायल हुआ है और इसकी मजबूती और प्रोटेक्टिव परफॉर्मेंस की पुष्टि हुई है. बताया गया है कि थ्री-डी कंक्रीट प्रिंटिंग से बने बंकरों की गुणवत्ता उच्चतम दर्जे की है और यह विस्फोट और अधिक दाब सह सकते हैं. ये विशिष्ट डिजायन सिक्किम की भौगेलिक स्थिति को ध्यान में रखकर बनाई गई है. इन बंकरों को ड्रोन या सैटेलाइट के माध्यम से आसानी से नहीं देखा जा सकता.

नए बंकर सेना की जरूरतों के अनूरुप हैं और ये चुनौतीपूर्ण इलाकों में तेज, टिकाऊ और मिशन-केंद्रित बुनियादी संरचना विकसित करने में सक्षम सेना की इंजीनियरिंग और परिचालन क्षमता को दिखाते हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.