ताकत के बाद अब तकनीक से भारतीय सेना ने दुनिया को किया हैरान! बनाई ऐसी डिवाइस, जिसका सपना देखते रहे बड़े-बड़े वैज्ञानिक

What is VIdyut Rakshak: इस स्वदेशी इनोवेशन का प्रदर्शन एरो इंडिया 2023 और एक्सरसाइज भारत शक्ति जैसे बड़े मंचों पर भी हो चुका है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इसके महत्व को दर्शाता है.

Published date india.com Published: October 11, 2025 7:23 PM IST
ताकत के बाद अब तकनीक से भारतीय सेना ने दुनिया को किया हैरान! बनाई ऐसी डिवाइस, जिसका सपना देखते रहे बड़े-बड़े वैज्ञानिक

What is VIdyut Rakshak: भारतीय सेना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह न सिर्फ सीमाओं की रक्षा में आगे है, बल्कि देसी तकनीक के मामले में भी दुनिया को हैरान कर सकती है. सेना के मेजर राजप्रसाद आरएस ने एक जबरदस्त नया इनोवेशन तैयार किया है, जिसका नाम ‘विद्युत रक्षक’ रखा गया है. यह डिवाइस इतना कमाल का है कि इसे अब पेटेंट भी मिल चुका है. यह खोज दिखाती है कि कैसे हमारी सेना और वैज्ञानिक मिलकर आत्मनिर्भर भारत के सपने को तेजी से पूरा कर रहे हैं.

क्या है ‘विद्युत रक्षक’?

‘विद्युत रक्षक’ कोई नॉर्मल डिवाइस नहीं, बल्कि एक स्मार्ट कंट्रोल सिस्टम है जो सेना के ऑपरेशनल क्षमता को कई गुना बढ़ाता है. यह डिवाइस हर तरह के जनरेटर और बिजली सिस्टम को एक साथ मॉनिटर, प्रोटेक्ट और कंट्रोल करने की क्षमता रखता है. सबसे खास बात यह है कि यह किसी भी टाइप, ब्रांड, रेटिंग या पुराने जनरेटर के साथ भी तालमेल बिठा लेता है. इस इनोवेशन से न सिर्फ संसाधनों की बचत होती है, बल्कि फ़ील्ड ऑपरेशन में कार्य की रफ्तार और उपकरणों की क्षमता भी बढ़ जाती है.

दूर-दराज के इलाकों में बढ़ा सेना का भरोसा

भारतीय सेना इस ‘विद्युत रक्षक’ डिवाइस का इस्तेमाल खासकर दूर-दराज और ऊंचे इलाकों में कर रही है, जहां बिजली प्रबंधन एक बड़ी चुनौती होता है. यह डिवाइस मुश्किल हालात में भी बिजली सिस्टम को चालू रखता है और मैनपावर की जरूरत को कम करता है. इस नए इनोवेशन को सेना के ‘टेक्नोलॉजी एब्जॉर्प्शन ईयर’ का हिस्सा माना गया है, जो सीधे तौर पर तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करता है. हाल ही में लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्म-कश्मीर के श्रीनगर में स्थित जनरेटरों को इस डिवाइस के जरिए दूर से ही चालू करके उनके पैरामीटर्स की जांच की थी.

सुरक्षा और तकनीक का मेल

इस स्वदेशी इनोवेशन का प्रदर्शन एरो इंडिया 2023 और एक्सरसाइज भारत शक्ति जैसे बड़े मंचों पर भी हो चुका है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इसके महत्व को दर्शाता है. इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा अधिकारियों को अहम निर्देश जारी किया है. उन्होंने कहा कि आतंकवादी सीमा पार घुसपैठ के लिए बर्फबारी का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए जम्मू-कश्मीर में कड़ी निगरानी रखी जाए. यह दिखाता है कि जहां एक ओर सेना तकनीक के दम पर अपनी क्षमता बढ़ा रही है, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा की चुनौतियों को भी पूरी गंभीरता से ले रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.