इंडियन आर्मी की वो स्कीम जिसमें हर रोज मिलेंगे 1000 रुपये, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

भारतीय सेना की तरफ से एक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है जिसमें की इंजीनियरिंग और रिसर्च से जुड़े छात्रों को हर रोज 1000 रुपये दिए जाएंगे. जो भी छात्र इस इंटर्नशिप कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहते हैं वो अभी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

Published date india.com Published: December 17, 2025 1:40 PM IST
indian army pic

इंडियन आर्मी की तरफ से इंजीनियरिंग और रिसर्च से जुड़े छात्रों के लिए एक शानदार इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है. इस स्किम के तहत हर रोज 1000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. आपको बता दें कि सेना का ये कार्यक्रम टेक्निकल और रिसर्च प्रोजेक्ट्स में देश के युवा टैलेंट को शामिल करने का है. इस दौरान छात्रों को प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस भी मिलेगा. आपको बता दें कि भारतीय सेना की इस पहल का नाम Beyond Silo, Beyond Limits रखा गया है, जिसका सीधा मतलब है सीमाओं से आगे जाकर सीखना.

कब युवा कर सकते हैं इसके लिए अप्लाई

जो भी उम्मीदवार इस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वो अपना ऑनलाइन आवेदन 21 दिसंबर, 2025 तक कर सकते हैं. बता दें कि इस प्रोग्राम में जो भी छात्र हिस्सा लेना चाहते हैं उनके पास BE/B.Tech, M.Tech या PhD की डिग्री होनी आवश्यक है.

इंटर्नशिप की लोकेशन

आपको बता दें कि इंडियन आर्मी की ये इंटर्नशिप 75 दिनों तक लगातार चलेगी. जो कि अगले साल 12 जनवरी, 2026 से शुरू हो जाएगी और 27 मार्च, 2026 तक चलेगी. इस  इंटर्नशिप की लोकेशन नई दिल्ली और बेंगलुरु है. इसका मुख्य रूप से उद्देश्य से देश के  युवाओं को टेक्नोलॉजी से जोड़ना और डिफेंस इनोवेशन सिस्टम के बारे में जागरूक करना. इस इंटर्नशिप से जुड़कर वो AI, न्यू टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी समेत कई आधुनिक तकनीकों के बारे में सिख पाएंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कैसे करें आवेदन?

-इस इंटर्नशिप में अप्लाई करने के लिए आप इस इंस्टाग्राम पोस्ट के लिंक पर जाकर QR कोड को स्कैन करके सीधे फॉर्म पर पहुंच सकते हैं.

इसके लिए आप आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in या armyrecruitment.nic.in पर जाकर भी अप्लाई कर सकते हैं.

साइट पर जाकर आपको इंटर्नशिप सेक्शन पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म को भरना है.

-इसके साथ ही यहां आपको अपना रिज्यूमे, मार्कशीट्स और प्रोजेक्ट डिटेल्स भी अपलोड करनी होगी.

-इसके लिए आवेदन बिल्कुल फ्री है और शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

आपको बता दें कि ये इंटर्नशिप न केवल आफको पैसे कमाने का मौका देगी बल्कि इससे आपको सेना के हाई-टेक प्रोजेक्ट्स में काम करने का शानदार अनुभव मिलेगा जो जीवनभर आपके लिए यादगार रहे. चुने गए छात्रों को सर्टिफिकेट और फ्यूचर में आर्मी जॉब्स में प्राथमिकता भी दी जाएगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.