Video: असॉल्ट रायफल से लैस रोबोटिक डॉग्स, गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी सेना की अनोखी ताकत

Republic Day rehearsal: रिहर्सल में भारतीय सेना के एक ऐसे हथियार को देखा गया है जिसे दुर्गम इलाकों में आतंक रोधी अभियानों के लिए गेम चेंजर माना गया है.

Published date india.com Published: January 22, 2026 1:17 PM IST
Video: असॉल्ट रायफल से लैस रोबोटिक डॉग्स, गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी सेना की अनोखी ताकत

Rifle mounted Robots of Indian Army: नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के दिन हर साल भारत की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन होता है. लेकिन, इस बार की परेड कुछ खास है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला गणतंत्र दिवस होगा जिसमें तीनों सेनाओं की नई शक्ति देखने को मिलेगी. इस परेड की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. रिहर्सल में भारतीय सेना के एक ऐसे हथियार को देखा गया है जिसे दुर्गम इलाकों में आतंक रोधी अभियानों के लिए गेम चेंजर माना गया है.

भारतीय सेना के राइफल धारी रोबोट

नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की रिहर्सल में भारतीय सेना के रोबोटिक डॉग्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें सेना के रोबोटिक डॉग्स राइफल से लैस नजर आ रहे हैं. इस तरह के चार पैरों वाले रोबो डॉग्स पहले भी लोगों के सामने आ चुके हैं लेकिन, असाल्ट राइफल से लैस इन रोबोट्स की झलक दुश्मन के खेमें में खलबली मचा सकती है. भारतीय सेना ने हाल ही में अपने हथियारों के जखीरे में 100 रोबोटिक म्यूल्स (मल्टी-यूटिलिटी लेग्ड इक्विपमेंट) शामिल किए हैं.

देखिए चार पैरों वालेराइफल धारी रोबोट

इस बार भव्य होगा गणतंत्र दिवस परेड

गणतंत्र दिवस परेड में यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि होंगे. इस साल की गणतंत्र दिवस परेड में ‘वंदे मातरम’ के 150 साल, भारत की सैन्य शक्ति की झलक और 30 जीवंत झांकियों के माध्यम से समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का एक अनोखा संगम देखने को मिलेगा.

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की लंबी दूरी की एंटी-शिप हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल भी 26 जनवरी को कर्तव्यपथ पर 77वें गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार दिखाई जाएगी. LRAShM मिसाइल की रेंज 1500 किमी है और इसे खास तौर से नेवी के लिए बनाया गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद होने वाली पहली गणतंत्र दिवस परेड में अत्याधुनिक रक्षा प्लेटफार्मों और 29 विमानों के शानदार फ्लाईपास्ट के माध्यम से सैन्य शक्ति का विशेष प्रदर्शन भी किया जाएगा. फ्लाईपास्ट में राफेल, एसयू-30, पी8आई, सी-295, मिग-29, अपाचे, एलसीएच, एएलएच, एमआई-17 को अलग-अलग फॉर्मेशन में दिखाया जाएगा.

10,000 विशेष अतिथि होंगे शामिल

इस साल 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होने वाली 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में खास मेहमानों की लिस्ट में ऐसे लोग शामिल हैं, जिन्होंने इनकम और रोजगार पैदा करने में बेहतरीन काम किया है. साथ ही बेहतरीन इनोवेटर, रिसर्चर और स्टार्ट-अप, सेल्फ-हेल्प ग्रुप और सरकार की मुख्य योजनाओं के तहत बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले लोग शामिल हैं. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 10,000 खास मेहमानों को राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को पहचानने और राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों में ‘जन भागीदारी’ बढ़ाने के मकसद से सम्मानित किया गया है.

विश्व एथलेटिक पैरा चैंपियनशिप के विजेता, प्राकृतिक खेती करने वाले किसान, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के तहत दलहन, तिलहन और मक्का की खेती के लिए सब्सिडी प्राप्त करने वाले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले किसान शामिल होंगे. साथ ही पीएम स्माइल (आजीविका और उद्यम के लिए हाशिए पर पड़े व्यक्तियों के लिए सहायता) योजना के तहत ट्रांसजेंडर और भिखारी, गगनयान और चंद्रयान जैसे हाल के इसरो मिशन में शामिल बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले वैज्ञानिक/तकनीकी व्यक्ति, अटल इनोवेशन मिशन के तहत अटल टिंकरिंग लैबोरेटरी में प्रशिक्षित बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र, और पीएम श्रमयोगी मानधन योजना के तहत पेंशन पाने वाले असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी शामिल हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.