Indian Army Successfully Tested Brahmos Missile Watch Video Here
भारतीय सेना ने दिखाया दम! BrahMos सुपरसोनिक मिसाइल का टेस्ट किया, Video देखकर कांप जाएगा दुश्मन
भारतीय सेना ने बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया. मिसाइल ने लक्ष्य पर सटीक निशाना साधते हुए सेना की लंबी दूरी की स्ट्राइक क्षमता दिखा दी. इस खबर में देखें टेस्ट का वीडियो-
भारतीय सेना ने सोमवार को बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया. यह टेस्ट साउदर्न कमांड के ब्रह्मोस यूनिट द्वारा एंडमान और निकोबार कमांड के समर्थन के साथ किया गया. मिसाइल ने अपने लक्ष्य पर सटीक निशाना साधते हुए ये साबित कर दिया कि इसके गाइडेंस और कंट्रोल सिस्टम पूरी तरह काम कर रहे हैं. सेना ने कहा कि परीक्षण के सभी लक्ष्य पूरे हुए और ब्रह्मोस यूनिट्स वास्तविक ऑपरेशनल मिशन के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
लंबी दूरी तक तक सकता सटीक हमला
साउदर्न कमांड के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने इस सफल लॉन्च की प्रशंसा करते हुए इसे सेना की लंबी दूरी की स्ट्राइक क्षमता को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा यह मिसाइल टेस्ट न केवल तकनीकी सफलता का प्रमाण है, बल्कि यह सेना की तैयारियों और तत्परता को भी दर्शाता है.
BrahMos – Combat Launch
The #IndianArmy’s #BrahMos roared across the Bay of Bengal in a combat launch, showcasing unmatched precision, speed and destructive prowess. The missile hit it’s designated target with pinpoint accuracy, reaffirming India’s ability to deliver decisive… pic.twitter.com/DSO0OL4krV
यह परीक्षण भारत की इंडिजिनियस मिसाइल प्रणाली की विश्वसनीयता को भी उजागर करता है. ब्रह्मोस मिसाइल का विकास भारत और रूस की साझेदारी में हुआ और अब इसे पूरी तरह भारतीय सेना द्वारा संचालित किया जा रहा है. सेना ने कहा कि इस सफल परीक्षण से भारत की रक्षा में आत्मनिर्भरता (Atmanirbhar Bharat) को बल मिला है. देश अपनी आधुनिक और उच्च तकनीक वाली मिसाइल क्षमताओं के लिए खुद पर निर्भर हो रहा है. जिससे भविष्य में किसी भी सुरक्षा चुनौती का सामना करने की क्षमता और मजबूत होती है.
भविष्य की तैयारियों का संदेश दिया
भारतीय सेना ने इस परीक्षण को भविष्य के ऑपरेशनल चुनौतीपूर्ण माहौल के लिए एक स्पष्ट संदेश के रूप में देखा है. सेना का कहना है कि यह सफल ब्रह्मोस लॉन्च यह दर्शाता है कि देश की लंबी दूरी की स्ट्राइक क्षमता अत्याधुनिक तकनीक के साथ पूरी तरह तैयार है. यह टेस्ट न केवल सेना की तत्परता को दिखाता है, बल्कि भारत की रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.