भारतीय डॉक्टरों ने खोजा ओरल कैंसर हटाने का तरीका

इस नई खोज के बारे में टाटा मेमोरियल अस्पताल के डॉक्टर अनिल डी क्रूज ने शिकागो में चल रहे अमेरिकन सोसाइटी ऑफ क्लिनिकल ऑनकोलॉजी के सम्मेलन के दौरान बताया

Published date india.com Published: June 4, 2015 9:16 PM IST
Indian doctors find way to curb oral cancer risk

Oral-Cancer-1

भारतीय डॉक्टरों ने वह कारनामा कर दिखाया हैं जिसपर सालों से विदेशी डॉक्टर रिसर्च कर रहे थे। मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने ओरल कैंसर का ख़तरा कई गुनाह तक कम कर दिया हैं। ओरल कैंसर से अबतक न जाने कितने लोगो की जान गयी हैं और कितने लोग खाने के लिए मोहताज होगये हैं।

टाटा हॉस्पिटल द्वारा की गयी नई खोज से ओरल कैंसर से होने वाली मौत को न केवल 36% तक कम किया जा सकता है, बल्कि कैंसर के लौटकर वापस आने की संभावना को भी 55% तक घटाया जा सकता हैं ।

टाटा हस्पताल द्वारा की गयी यह खोज इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि भारत में सबसे ज़्यादा लोग ओरल कैंसर से ही पीड़ित होते हैं। हमारे देश में हर साल तकरीबन 1 लाख नए ओरल कैंसर के मरीज हस्पताल में इलाज करवाने जाते हैं। यह कैंसर ज़्यादातर पुरुषों में होता हैं। अमूमन यह मरीज़ सालभर के अंदर दम तोड़ देते हैं। डॉक्टरों का मानना हैं कि आमतौर पर मौत के इतने ज्यादा आंकड़ों की वजह इलाज शुरू करने में हुई देरी है।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.