भारतीय हैकर्स ने शुरू किया पाकिस्तानी वेबसाइट्स के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक

हैकर ग्रुप ने कहा, 'हमारी टीम को भारत सरकार का साथ नहीं है और हम फ्री लांसर देशभक्त हैकर की टीम हैं जो तीन साल से भारत में साइबर सिक्योरिटी देख रहे हैं

Written by: Rajneesh Singh
Updated: October 8, 2016, 11:15 AM IST

भारत द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब पाकिस्तान के खिलाफ एक सर्जिकल स्ट्राइक भारतीय हैकर्स ने छेड़ा है। इसके जरिए वो पाकिस्तानी सरकार के नेटवर्क को हैक कर रहे हैं। हैकर्स वेबसाइट्स को हैक करके उनके सर्वर्स से कई संवेदनशील जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान को बड़े पैमाने पर साइबर अटैक का सामना करना पड़ रहा है। हैकरों ने पाकिस्तान सरकार के कंप्यूटर और डेटा को लॉक करना शुरू कर दिया है।

इस बड़े पैमाने पर साइबर अटैक ने पाकिस्तानी विशेषज्ञों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है और वे ‘देशभक्त’ भारतीय हैकरों को पैसे देने का प्रलोभन दे रहे हैं। लेकिन भारतीय हैकरों ने कथित तौर पर इससे साफ मना कर दिया है और पाकिस्तानी साइटों पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं। दरअसल ये हमले पाकिस्तानी हैकरों की उस करतूत के बाद शुरू हुए जब उन्होंने कई वीडियों जारी कर पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी बताया था। पाकिस्तानी हैकरों की इस करतूत के बाद भारतीय हैकरों ने पलटवार करते हुए पड़ोसी मुल्क की कई वेबसाइट को ही हैक कर लिया। यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार: जीएम बीजों के विरोध में पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी हैकर्स ने दावा किया था कि उसने 7,051 भारतीय वेबसाइट्स को हैक कर लिया है। हैकर्स ने पिछले दिनों इसकी सूची भी जारी की। हैक की गयी हर वेबसाइट पर हैकिंग ग्रुप का लोगो लगा हुआ है और इसके साथ ही इन वेबसाइट्स पर पाकिस्तानी देशभक्ति गीत भी बजता है, जिसके बोल इस प्रकार हैं – ऐ वतन तेरा इशारा आ गया, हर सिपाही को पुकार आ गया, तुमने सोचा था हमने करके दिखाया।

वैसे तो ये हैकर्स हमारे देश के महत्वपूर्ण संगठनों और विभागों की वेबसाइट्स पहले भी हैक करते रहे हैं, लेकिन इस बार इनका बड़ा शिकार बनी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की वेबसाइट। पाकिस्तानी हैकर्स ने एनजीटी की वेबसाइट को हैक कर वहां से सारे डाटा डिलीट कर दिये हैं। एनजीटी की वेबसाइट खोलने पर पाकिस्तानी राष्ट्रगान की धुन सुनाई दे रहा था।

इसके साथ ही हैकर्स ने वेबसाइट के होमपेज पर एक संदेश भी छोड़ा है, जिसमें लिखा है – हमें कोई हरा नहीं सकता। अब साइबर वार की शुरुआत होगी। यही नहीं, हैकर्स ने एनजीटी की इस वेबसाइट पर कश्मीर को लेकर अपशब्द भी लिखे हैं।

साइबर क्राइम के विशेषज्ञ किसलय चौधरी का मानना है कि भारतीय हैकरों ने भी पाकिस्तानी हैकरों को जवाब दिया है। भारतीय विशेषज्ञों को मानना है कि पाकिस्तान का साइबर अटैक सरकार प्रायोजित था। अगर भारतीय हैकर चाहे तो वो पाकिस्तान के साइबर स्पेस को तबाह कर सकते हैं।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.