By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Indian Navy Launches Karanj The Third Scorpene Class Submarine Built At Mumbais Mazagon Dock Shipbuilders Limited
रडार को भी चकमा देगी ये पनडुब्बी, आईएनएस करंज सबमरीन मुंबई में लॉन्च
भारतीय नौसेना ने स्कॉर्पिन श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी मुंबई में लॉन्च कर दी है. फ्रांस के सहयोग से मुंबई की मझगांव गोदी पर बनी स्कॉर्पीन क्लास की यह तीसरी पनडुब्बी है...
मुंबई. भारतीय नौसेना ने स्कॉर्पिन श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी मुंबई में लॉन्च कर दी है. फ्रांस के सहयोग से मुंबई की मझगांव गोदी पर बनी स्कॉर्पीन क्लास की यह तीसरी पनडुब्बी है. इसका नाम आईएनएस करंज है. यह बेमिसाल पनडुब्बी नवीनतम स्टेल्थ टेक्निक से लैस है. इस तकनीक की मदद से यह दुश्मन के समुद्री इलाके में लंबे वक्त तक छिपी रह सकती है.
आईएनएस करंज के नेवी में दो साल बाद सक्रिय होने से पनडुब्बी क्षमता में जेनरेशनल चेंजेस नेवी ऑफिसर्स महसूस करेंगे. इन अत्याधुनिक पनडुब्बियों के देश में ही निर्माण की तकनीक हासिल करने के बाद मझगांव गोदी अब नेक्स्ट जेनरेशन की पनडुब्बियों के निर्माण का काम शुरू करने की उम्मीद कर रही है.
बता दें कि रक्षा मंत्रालय जल्द ही देश में ही अगली पीढ़ी की 6 और एडवांस पनडुब्बियों को बनाने के लिए टेंडर जारी करने वाला है. मालूम हो कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तानी पनडुब्बी पीएनएस गाजी को डुबोने के लिए भारतीय नेवी द्वारा की गई कार्रवाई में तब की आईएनएस करंज पनडुब्बी ने भी हिस्सा लिया था.
Indian Navy launches ‘Karanj’ the third Scorpene class submarine built at Mumbai’s Mazagon Dock Shipbuilders Limited (MDL) pic.twitter.com/Ux7ELHvyQJ
— ANI (@ANI) January 31, 2018
अब स्कार्पीन क्लास की तीसरी पनडुब्बी का नाम उसी करंज पनडुब्बी के नाम पर रखा गया है. पहली पनडुब्बी कलवरी को नेवी में पिछले साल 14 दिसंबर को कमीशन किया गया था. वहीं, दूसरी पनडुब्बी आईएनएस खंदेरी पिछले साल 12 जनवरी को लॉन्च की गई थी. उम्मीद है कि खंदेरी को इस साल के अंत तक नौसेना में कमीशन किया जा सकेगा.
मझगांव गोदी में कुल छह पनडुब्बियों की निर्माण योजना के तहत आईएनएस करंज तीसरी पनडुब्बी होगी.
Also Read:
-
जानिए कौन हैं भारतीय नौसेना के अगले प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, इलेक्ट्रॉनिक युद्धकला में रखते हैं महारत
-
जो पहले कभी नहीं हुआ, वो अब करने जा रहा भारत, समंदर के नीचे सबसे बड़े परीक्षण की तैयारी, जानिए क्यों खौफ में है चीन
-
जो पहले कभी नहीं हुआ, वो अब करने जा रहा भारत, समंदर के नीचे सबसे बड़े परीक्षण की तैयारी, जानिए क्यों खौफ में है चीन
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें