Vande Bharat: रेलवे का बड़ा फैसला, आज से इस रूट पर नहीं चलेगी वंदे भारत ट्रेन; जानिए क्या है वजह?

Vande Bharat: भारतीय रेलवे ने आगरा कैंट और उदयपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का परिचालन बंद करने का ऐलान किया है.

Published date india.com Published: February 15, 2026 4:30 PM IST
agra cantt udaipur city vande bharat train
आगरा उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन हुआ बंद (Image: फाइल फोटो)

Vande Bharat: आगरा कैंट और उदयपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को रेलवे ने आज से बंद करने का फैसला लिया है. इस रूट पर चलने वाली ये वंदे भारत ट्रेन पिछले 6 महीने से 68% टिकट बुकिंग से साथ चल रही थी. आगरा कैंट और उदयपुर के बीच इस हाई स्पीड ट्रेन की शुरुआत सितंबर 2024 में हुई थी.

रेलवे बोर्ड ने इस वंदे भारत ट्रेन के परिचालन बंद करने के साथ ही, 16 नंबर से ट्रेन नंबर को भी रद्द करके लिस्ट से हटाने का फैसला लिया है. बीते महीनों में ट्रेन की टिकट बुकिंग में बड़ी गिरावट देखी गई. देर तक बैठकर यात्रा करना और अधिक किराया यात्रियों को रास नहीं आ रहा था.

क्यों लिया गया परिचालन बंद करने का फैसला?

ऐसा माना जा रहा है की रेलवे ने ये फैसला यात्रियों की संख्या में आ रही कमी के कारण लिया हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर वजह के बारे में नहीं बताया गया है. आगरा कैंट और उदयपुर के बीच आने वाले दूसरी ट्रेनों और वंदे भारत एक्सप्रेस में लगने वाले टाइम में सिर्फ आधे घंटे का ही अंतर था और दूसरी ट्रेनों का कम किराया और स्लीपर की सुविधा की वजह से यात्री वंदे भारत को ना चुनकर दूसरा विकल्प का चुनाव कर रहे थे.

अब नए रूट पर दौड़ेगी ट्रेन

  • रेलवे ने आगरा–उदयपुर वंदे भारत ट्रेन को बंद करने का निर्णय लिया. इस ट्रेन की शुरुआत सितंबर 2024 में हुई थी.
  • इस रैक को अब उदयपुर से असारवा (अहमदाबाद रूट) के बीच चलाया जाएगा.
  • अहमदाबाद रूट पर संचालन से यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई गई है.

आगरा कैंट और उदयपुर वंदे भारत से जुड़ी अहम बातें-

  • सप्ताह में तीन दिन होता था संचालन
  • ट्रेन का संचालन सप्ताह में तीन दिन होता था — सोमवार, गुरुवार और शनिवार.
  • ट्रेन संख्या 20981 उदयपुर सिटी से सुबह 5:45 बजे रवाना होती थी.
  • दोपहर 2:30 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचती थी.
  • आगरा कैंट से शाम 3 बजे प्रस्थान करती थी.
  • रात 11:45 बजे उदयपुर सिटी स्टेशन पहुंचती थी.
  • वापसी मार्ग में 7 स्टॉपेज थे.
  • चेयर कार का किराया 1278 रुपये था.
  • इकॉनमी क्लास का किराया 2552 रुपये निर्धारित था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.