
Kajal Kumari
पत्रकारिता में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. साल 2009 में पीटीएन न्यूज चैनल से कैरियर की शुरुआत. 2011 से 2014 तक DDNews में कॉपी एडिटर, साल 2016 से 2020 ... और पढ़ें
Indian Railway/IRCTC: ट्रेन से यात्रा करनेवाले यात्रीगण कृपया ध्यान दें. अब आपकी सुविधा के लिए रेलवे ने नया ऐलान किया है. यात्रियों को अब रेलवे टिकट बुक करने, खासतौर पर ग्रामीण इलाकों के यात्रियों की सुविधा में रखकर रेलवे ने ये बड़ा फैसला लिया गया है. अब देशभर में 45,000 डाकघरों में ट्रेनों के टिकट की बुकिंग की व्यवस्था की गई है. पिछले दिनों खजुराहो में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी घोषणा की थी.
रेलमंत्री ने बताया था कि अब रेल टिकट लेने में भी यात्रियों को परेशानी नहीं होगी. इसके लिए रेलवे अब 45,000 डाकघरों में ट्रेनों के टिकट के बुकिंग की व्यवस्था की गई है, यात्री बिना किसी परेशानी के यहां से टिकट ले सकते हैं.
गौरतलब है कि स्टेशन से दूर दराज में रहने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डाक घरों में रेल आरक्षण कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ताकि रेल रिजर्वेशन के लिए लोगों को भटकना न पड़े. इन डाक घरों में रेल आरक्षण बुकिंग का कार्य डाक घर के प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा किया जाता है.
रेलवे द्वारा नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ हार्डवेयर उपलब्ध कराया गया है. इस योजना से शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को आस पास के डाकघरों से अपनी ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन कराने की सुविधा मिलेगी. रेलवे ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वर्तमान में रेलवे द्वारा डाक घरों में प्रदत्त कराई गई रेल आरक्षण बुकिंग की सुविधा का लाभ उठाएं.
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और मंथली पास के नवीकरण के लिए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन पर पेटीएम, फोनपे, फ्रीचार्ज जैसे यूपीआई बेस्ड मोबाइल ऐप से क्यूआर कोड स्कैन कर डिजीटल पेमेंट की सुविधा की भी व्यवस्था की है.
इस सुविधा में यात्री ऑटोमेटिक टिकट वेंडिग मशीन से मिलने वाली सुविधाओं के लिए डिजिटिल ट्रांजेक्शन से भी भुगतान कर सकेंगे.
यात्री इसके जरिये एटीवीएम स्मार्ट कार्ड को भी रिचार्ज करा सकते हैं. क्यूआर कोड को स्कैन कर यात्री फोन के माध्यम से डिजिटल भुगतान कर टिकट प्राप्त कर सकते हैं.
इसके अतिरिक्त यात्री एवीटीएम स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने के लिए भी इसका प्रयोग कर सकते हैं. इसे स्कैन करने और पेमेंट करने के बाद यात्रियो को तुरन्त अपने गंतव्य को टिकट मिल जाएगा.
रेलवे की तरफ से इस सुविधा को शुरू करने के मौके पर यात्रियों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा डिजिटल मोड में पेमेंट करें और लंबी लाइन से छुटकारा पाएं.
इनपुट-आईएएनएस
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.