Indian Railway Meri Saheli Protection For Solo Woman Traveller In Trains All You Need To Know
ट्रेन में अकेली महिला का ख्याल रखेगी 'मेरी सहेली', जानें कौन है ये? क्या-क्या करेगी काम
Railway Meri Saheli: महिलाएं जब ट्रेनों में अकेले सफर करती हैं, तो आए दिन उनके साथ कोई ना कोई छेड़छाड़ या बदसलूकी के मामले सामने आते रहते हैं. महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं ना हो, इसके लिए भारतीय रेलवे 'मेरी सहेली' की मदद से महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखेगी.
महिला यात्रियों के लिए लेडीज कोच और वेटिंग रूम का इंतजाम है.
इंडियन रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा ट्रेन नेटवर्क है. हर दिन लाखों लोग ट्रेनों में सफर करते हैं. इनमें अनगिनत महिलाएं भी होती हैं, जो अकेले सफर करती हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं. ट्रेन के सफर में महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसलिए रेल सुरक्षा बल (RPF) की ओर से ‘मेरी सहेली’ अभियान चलाया जाता है. इसके जरिए महिला यात्री 139 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके किसी भी तरह की मदद मांग सकती हैं. पहले ये नंबर 182 हुआ करता था.
आइए जानते हैं क्या मेरी सहेली? ट्रेन में ये कैसे करेगी महिला यात्रियों की मदद:-
क्या है मेरी सहेली?
‘मेरी सहेली’ महिला को सुरक्षा देने वाला एक कैंपेन है. इसका फायदा ट्रेन में सफर करने वाली हर सिंगल महिला को मिलता है. महिलाएं जब ट्रेनों में अकेले सफर करती हैं, तो आए दिन उनके साथ कोई ना कोई छेड़छाड़ या बदसलूकी के मामले सामने आते रहते हैं. महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं ना हो, इसके लिए भारतीय रेलवे ‘मेरी सहेली’ की मदद से महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखेगी.
‘मेरी सहेली’ क्या-क्या करेगी मदद
-‘मेरी सहेली’ कैंपेन की टीम में सिर्फ महिला पुलिसकर्मी ही होती हैं.
-इस टीम के द्वारा रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) टीम महिलाओं को जागरूक करेगी.
-टीम अकेले सफर कर रही महिला यात्रियों से जानकारी हासिल करेगी.
-अगर सफर में किसी महिला को किसी भी तरह की दिक्कत होती है, तो ‘मेरी सहेली’ मदद करेगी.
-ये मदद बर्थ में बैठने से लेकर खाने और सुरक्षा को लेकर हो सकती है.
रेलवे में महिलाएं मिलती हैं ये सुविधाएं
इसके साथ ही रेलवे महिला यात्रियों को कई और सुविधाएं भी देती है. 45 साल से अधिक उम्र की महिलाओं, गर्भवती महिलाओं और दिव्यांग महिला यात्रियों को लोअर बर्थ की सुविधा है. महिला यात्रियों के लिए लेडीज कोच और वेटिंग रूम का इंतजाम है. इसके साथ ही कई महिला स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाती हैं. वेस्टर्न रेलवे की 8 स्पेशल ट्रेनें खासतौर पर महिला यात्रियों के लिए रिजर्व हैं.
मदद के लिए इस नंबर पर करें कॉल
RPF ने महिला यात्रियों की शिकायतों के जल्द से जल्द निपटारे के लिए 24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर 139 जारी किया है.
रेल प्रशासन महिला यात्रियों से अपील करता है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा सतर्क रहें. किसी भी समस्या या संकट की स्थिति में RPF से तुरंत संपर्क करें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.