Indian Railway News Chaiwala Overcharging Video Goes Viral
'पूरी ट्रेन का पैसा वापस करो'...महंगी चाय बेचना शख्स को पड़ा भारी, यात्रियों ने किया कुछ ऐसा वायरल हो गया Video
Indian Railway Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक यात्री ट्रेन में महंगी चाय बेच रहे वेंडर से पूरी ट्रेन का पैसा वापस करने के लिए कहता है.
Indian Railway Viral Video: दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री ने बड़ा खुलासा किया है. उसने बताया कि ट्रेन में चाय, कॉफी और पानी जैसी रोज की चीजों के लिए तय कीमत से ज्यादा पैसे लिए जा रहे थे. जबकि रेलवे पहले से ही इन चीजों के रेट तय कर चुका है, फिर भी वेंडर यात्रियों से ज्यादा पैसे वसूल रहे थे. यात्री ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में दिखी पूरी सच्चाई
यात्री वीडियो में वह साफ-साफ बता रहा है कि ट्रेन में हर चीज पर ज्यादा पैसे लिए जा रहे हैं. उसने अपनी शिकायत भी दिखायी, जिसमें लिखा था कि 10 रुपये की चाय ज्यादा रेट पर बेची जा रही है, कॉफी और पानी भी महंगे दामों पर दिए जा रहे हैं. इतना ही नहीं, खाने में भी कमी बताई गई, जैसे बिरयानी बिना दही, सालन या नैपकिन के दी जा रही थी. उसने यह भी कहा कि वेंडर का व्यवहार ठीक नहीं था.
वीडियो में आगे यात्री और वेंडर के बीच बहस भी देखने को मिलती है. यात्री कहता है कि उसने इस मामले की शिकायत मैनेजर से कर दी है. वहीं वेंडर बार-बार एक्स्ट्रा पैसे वापस करने की बात करता है, लेकिन यात्री साफ मना कर देता है. वह कहता है कि सिर्फ पैसे लौटाने से बात खत्म नहीं होगी, बल्कि पूरे सिस्टम को सुधारना जरूरी है. यात्री ने यहां तक कह दिया कि अगर रिफंड देना है तो पूरी ट्रेन के यात्रियों को पैसा वापस किया जाए.
लोगों को जागरूक होने की दी सलाह
यात्री ने वीडियो में यह भी कहा कि कई लोग ऐसे मामलों को नजरअंदाज कर देते हैं क्योंकि उन्हें सही कीमत की जानकारी नहीं होती. लेकिन अगर हर कोई आवाज उठाए और शिकायत करे, तो ऐसी समस्याएं कम हो सकती हैं. उसने लोगों से अपील की कि अगर कहीं गलत हो रहा है, तो चुप न रहें और शिकायत जरूर करें. उसके मुताबिक, बदलाव तभी आएगा जब आम लोग आगे आकर सही के लिए बोलेंगे.
IRCTC का एक्शन और आगे की योजना
मामला वायरल होने के बाद IRCTC ने इस पर सख्त कदम उठाया. उन्होंने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पेंट्री स्टाफ और मैनेजर को हटा दिया गया है. साथ ही सर्विस देने वाली कंपनी को नोटिस भेजा गया और जुर्माना भी लगाया गया. आगे ऐसी दिक्कतें न हों, इसके लिए ई-पेंट्री सर्विस शुरू करने की तैयारी है, जिसमें यात्री पहले से ऑनलाइन खाना बुक कर सकेंगे और तय कीमत पर ही चीजें मिलेंगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.