Indian Railway News Passengers Will Now Receive Blankets And Covers On Trains
अब ट्रेनों में यात्रियों को कंबल के साथ कवर भी मिलेंगे, अपर बर्थ तक पहुंचने में भी मुश्किलें कम होंगी, रेलवे ने लिया ये बड़ा फैसला
अब ट्रेनों में कंबल के साथ कवर भी दिया जाएगा. फिलहाल इसे पायलट आधार पर शुरू किया गया है. पायलट प्रोजेक्ट के नतीजों के आधार पर ही इस पहल को अन्य ट्रेनों में आगे बढ़ाया जाएगा.
Indian Railway: रेलवे ने कंबलों को लेकर यात्रियों की शिकायतों को दूर करने के लिए बड़ा फैसला किया है. अब ट्रेनों में यात्रियों को कंबल के साथ कवर भी मिलेंगे। फिलहाल इसे पायलट आधार पर शुरू किया गया है. यह जानकारी रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से गुरुवार को दी गई.
मीडिया से बातचीत करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हमारे रेलवे सिस्टम में कंबल का उपयोग वर्षों से होता आ रहा है. लेकिन हमारे यात्रियों के मन में हमेशा एक संशय रहता था. उस संशय को दूर करने के लिए आज एक नई पहल की गई है जिसके तहत अब ट्रेनों में कंबल के साथ कवर भी दिया जाएगा.
उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल इसे पायलट आधार पर शुरू किया गया है, जिसके तहत केवल जयपुर से चलने वाली एक गाड़ी में यात्रियों को कंबल के साथ कवर भी दिए गए हैं. पायलट प्रोजेक्ट के नतीजों के आधार पर ही इस पहल को अन्य ट्रेनों में आगे बढ़ाया जाएगा.
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि छोटे-छोटे स्टेशनों पर भी सुविधाएं बढ़ी हैं. प्लेटफार्म की हाइट, उसकी लेंथ, प्लेटफार्म पर कवर आदि को लेकर काम किया गया है. पैसेंजर्स की इन्फॉर्मेशन के लिए साइन बोर्ड लग रहे हैं. राजस्थान के करीब 65 स्टेशनों पर यह सब चीजें लगी हैं.
इसके अतिरिक्त, नई वंदे भारत स्लीपर में अपर बर्थ काफी आरामदायक होगा और सभी आयु वर्ग के लोग आसानी से इस तक पहुंच पाएंगे. वंदे भारत प्रोजेक्ट के निदेशक निशुंक गर्ग ने बताया कि आमतौर यात्रियों के मन में धारणा होती है कि अपर बर्थ आरामदायक नहीं होता है और इस तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इसी चीज को ध्यान में रखते हुए हमने नई वंदे भारत स्लीपर को डिजाइन किया है. उन्होंने आगे बताया कि इसमें अपर बर्थ तक पहुंचने वाली सीढ़ी को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए यह आरामदायक हो.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.