Indian Railways: आपके ट्रेन के टिकट पर छपे नंबर में छिपा है गहरा राज, क्या आप जानते हैं इन 5 नंबर्स का मतलब

क्या आप जानते हैं कि आपके ट्रेन के टिकट पर जो नंबर छपे होते हैं उनके पीछे काफी जानकारियां होती हैं. अगर अबतक आप नहीं जान सके हैं इन नंबरों के पीछे छिपे राज को, तो आज ही जान लीजिए....

Published date india.com Published: May 18, 2022 1:46 PM IST
Indian Railways: आपके ट्रेन के टिकट पर छपे नंबर में छिपा है गहरा राज, क्या आप जानते हैं इन 5 नंबर्स का मतलब
(FILE IMAGE)

Indian Railways: आप जब ट्रेन से सफर करते हैं तो क्या आपने अपने ट्रेन के टिकट पर ध्यान दिया है. आपके ट्रेन के टिकट पर छपे हुए पांच नंबर्स आपके बड़े काम के होते हैं, जिनके बारे में आपको अबतक नहीं पता होगा. आपके ट्रेन टिकट में मौजूद ये 5 डिजिट का नंबर आपको कई बड़ी जानकारियां देता है. आज हम बताएंगे कि ये पांच नंबरों के बारे में जानना आपके लिए जरूरी क्यों हैं. तो आपको बता दें कि सबसे पहले ये आपके ट्रेन के नंबर को बताता है कि आप कहां जा रहे हैं और कहां से आ रहे हैं. दूसरे यह नंबर आपके ट्रेन की स्थिति और कैटेगरी को भी बताता है.

जानिए क्यों जरूरी है आपको इन नंबर्स को जानना….

आपको ये जानना चाहिए कि हर ट्रेन का अपना एक विशेष नंबर होता है, जिससे उसकी पहचान होती है. ये डिजिट 0 से लेकर 9 तक का हो सकता हैं.

आपके ट्रेन के टिकट में छपे 5 डिजिट में पहली डिजिट (0-9) का अलग-अलग मतलब होता है

0 का मतलब है कि ये ट्रेन स्पेशल है. जैसे-समर स्पेशल, हॉलीडे स्पेशल या अन्य स्पेशल.

अगर आपके ट्रेन के टिकट पर छपे नंबर में पहला डिजिट 1 है तो इसका मतलब यह कि ये ट्रेन लंबी दूरी तक जाती है. साथ ही यह ट्रेन राजधानी, शताब्दी, जन साधारण, संपर्क क्रांति, गरीब रथ, दूरंतो होगी.

ऐसे ही पहला डिजिट अगर 2 है तो इसका मतलब है कि यह ट्रेन लंबी दूरी की है. 1-2 दोनों ही डिजिट की ट्रेनें एक ही श्रेणी में आती हैं.
टिकट पर छपा पहला डिजिट 3 है तो यह ट्रेन कोलकाता सब अरबन की है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इसी तरह छपा पहला डिजिट 4 है तो यह नई दिल्ली, चेन्नई, सिकंदराबाद और अन्य मेट्रो सिटी की सब अरबन ट्रेन है.

अगर पहला डिजिट 5 है तो इसका मतलब यह सवारी गाड़ी है.

इसी तरह से अगर पहला डिजिट 6 है तो ये मेमू ट्रेन है.

अगर पहला डिजिट 7 है तो यह डेमू ट्रेन है.

अगर पहला डिजिट 8 है तो यह आरक्षित ट्रेन है.

अगर पहला डिजिट 9 है तो यह मुंबई की सब अरबन ट्रेन है.

बता दें कि इसमें दूसरा और उसके बाद का डिजिट पहले डिजिट के अनुसार ही होता है. जैसे अगर किसी ट्रेन के पहले लेटर 0, 1 और 2 से शुरू होते हैं तो बाकी के चार लेटर रेलवे जोन और डिजिवन को दर्शाते हैं. यह 2011 4-डिजिट स्कीम के अनुसार होता है.

जानिए 0 से लेकर 9 तक की डिजिट का मतलब…

0- कोंकण रेलवे
1- सेंट्रल रेलवे, वेस्ट-सेंट्रल रेलवे, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे
2- सुपरफास्ट, शताब्दी, जन शताब्दी को दिखाता है. इन ट्रेन के अगले डिजिट जोन कोड को दर्शाते हैं.
3- ईस्टर्न रेलवे और ईस्ट सेंट्रल रेलवे
4- नॉर्थ रेलवे, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे
5- नेशनल ईस्टर्न रेलवे, नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे
6- साउथर्न रेलवे और साउथर्न वेस्टर्न रेलवे
7- साउथर्न सेंट्रल रेलवे और साउथर्न वेस्टर्न रेलवे
8- साउथर्न ईस्टर्न रेलवे और ईस्ट कोस्टल रेलवे
9- वेस्टर्न रेलवे, नार्थ वेस्टर्न रेलवे और वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे

ऐसे ही जिस ट्रेन का पहला डिजिट 5,6,7 में से एक होता है उनका दूसरा डिजिट जोन को दिखाता है और बाकी डिजिट उनके डिविजन कोड को बताता है. इस तरह अब आप जान गए होंगे कि आपकी ट्रेन की टिकट पर छपे ये नंबर आपके बड़े काम के हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.