
Azhar Naim
मैं अज़हर नईम हूं और फिलहाल India.com में ट्रेनी के तौर पर काम कर रहा हूं. यहां मैं ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों ... और पढ़ें
भारतीय रेलवे को सबसे ज्यादा दिक्कत सर्दियों के दिनों में संचालन करने में होती है. घने कोहरे के कारण लगभग हर ट्रेन लेट चलती है, जिस कारण यात्रा करने वाले लोगों को बहुत असुविधा होती है. आम दिनों में जो सफर 15 घंटों में पूरा हो जाता है, सर्दियों में कहोरे के कारण ये सफर कई बार 20 घंटे तक पहुंच जाता है. हालांकि, इस देरी के पीछे भी एक बड़ा कारण होता है, वह है कि ट्रेन को किसी तरह के हादसे से बचाया जा सके. इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने सर्दियों में होने वाले घने कोहरे के कारण 56 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे ने भारी कोहरे की आंशका के चलते 1 दिसंबर, 2025 से 1 मार्च, 2026 तक कई रूटों पर 56 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इस कदम का उद्देश्य कम दृश्यता के कारण होने वाली संभावित दुर्घटनाओं और देरी को रोकना है. इन तमाम ट्रेनों के रद्द होने से खासकर पंजाब के रूट पर सफर करने वाले लोगों को दिक्कत ता सामना करना पड़ सकता है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, अंबाला रेलवे डिवीजन के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी प्रभावित ट्रेनों की एडवांस बुकिंग हफ्तों पहले ही बंद कर दी गई थी. साथ ही निलंबन की सूचना सभी स्टेशन मास्टरों को जारी कर दी गई है और रिजर्वेशन सिस्टम में भी प्रकाशित कर दी गई है.
ट्रेनों के रद्द करने के फैसले को लेकर वरिष्ठ डिविजनल कमर्शियल नवीन कुमार कहते हैं कि ट्रेनें रद्द करने का फैसला शीतकालीन तैयारी योजना का हिस्सा है. उन्होंने कहा ‘गंभीर कोहरे में, लंबी दूरी की ट्रेनें चलाना जोखिम भरा हो जाता है और इससे लगातार देरी होती है. चुनिंदा ट्रेनों को रद्द करने से सुरक्षा और परिचालन दक्षता सुनिश्चित होती है.
बता दें कि इस योजना के तहत चंडीगढ़ से चलती हैं, जबकि जालंधर, लुधियाना और पंजाब के अन्य प्रमुख स्टेशनों से गुजरने वाली कई अन्य ट्रेनों की सुविधा के सर्दियों के दिन नहीं मिलेगी. साथ ही रोजाना इंटरसीटी ट्रेनों से सफर करने वाले लोग और वह लोग जो इन ट्रेनों से जम्मू, वैष्णो देवी आदि का सफर करते हैं उनको इस दौरान बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.
ट्रेन का नाम (संख्या) |
रद्दीकरण अवधि |
प्रभावित मार्ग |
| गरीब रथ एक्सप्रेस (12207/12208) | 9 दिसंबर – 24 फरवरी |
चंडीगढ़ – अमृतसर |
| योगनगरी जम्मू तवी एक्सप्रेस (14606/14605) | 7 दिसंबर – 22 फरवरी | चंडीगढ़/जलंधर – जम्मू |
| लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस (14615/14616) | 6 दिसंबर – 28 जनवरी | अमृतसर – उत्तराखंड |
| जन सेवा एक्सप्रेस (14617/14618) | 3 दिसंबर – 2 मार्च | पंजाब – उत्तराखंड |
| कालका-वैष्णो देवी एक्सप्रेस (14503/14504) | 2 दिसंबर – 28 फरवरी |
कालका – कटरा |
| नंगल डैम एक्सप्रेस (14505/14506) | 1 दिसंबर – 28 फरवरी | नंगल/अंबाला/दिल्ली |
| अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (14541/14542) |
1 दिसंबर – 28 फरवरी |
अमृतसर – चंडीगढ़ |
| अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस (19611/19614) | 5 दिसंबर – 1 मार्च |
अमृतसर – राजस्थान |
| अकाल तख्त एक्सप्रेस (12317/12318) | 7 दिसंबर – 24 फरवरी |
अमृतसर – कोलकाता |
| दुर्ग्याना एक्सप्रेस (12357/12358) | 6 दिसंबर – 28 फरवरी |
अमृतसर – वाराणसी |
| इंटरसिटी एक्सप्रेस (14681/14682) |
1 दिसंबर – 1 मार्च |
जलंधर – नई दिल्ली |
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक हेल्पलाइन, ऑनलाइन ट्रेन स्टेटस और मोबाइल अलर्ट के माध्यम से लगातार अपडेट लेते रहें. कोहरा प्रबंधन योजना के तहत कई रूटों पर एंटी-फॉग डिवाइस लगाए गए हैं, साथ ही ट्रेनों को सुरक्षित रखने के लिए स्पीड-कंट्रोल ऑपरेशन भी लागू किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.