छठ-दिवाली के लिए Indian Railway ने की 283 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, यहां जानिए क्या है पूरी तैयारी

त्योहारी सीजन आ गया और अगर आप अपने घर से दूर रहकर पढ़ाई या नौकरी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारतीय रेलवे ने 283 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी है.

Written by: Tanuja Joshi
Updated: October 26, 2023, 7:11 AM IST

India Railways Special Train: ट्रेन, फ्लाइट, बस से दिवाली और छठ का त्योहार मनाने अपने घर जाने वाले लोगों की भारी संख्या के कारण भारतीय रेलवे (India Railways) ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. भारतीय रेलवे इस साल छठ पूजा तक 283 विशेष ट्रेनों की 4480 यात्राएं चला रहा है.

दिल्ली-पटना, दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा, दानापुर-सहरसा, दानापुर-बेंगलुरु, अंबाला-सहरसा, मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर, पुरी-पटना, ओखा- जैसे रेलवे मार्गों पर देश भर के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए स्पेशल ट्रेनों की योजना बनाई गई है. इससे पहले साल 2022 में भारतीय रेलवे ने 216 पूजा स्पेशल ट्रेनों की 2614 यात्राएं अधिसूचित की थीं.

अनारक्षित कोचों (Unreserved Coaches) में यात्रियों के व्यवस्थित प्रवेश के लिए आरपीएफ कर्मचारियों की देखरेख में टर्मिनस स्टेशनों पर कतार बनाकर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं.

किस जोन में कितनी ट्रेनों की घोषणा

पश्चिम रेलवे जोन में 36 ट्रेनों की घोषणा की गई है.

दक्षिण मध्य रेलवे में 58 ट्रेनों की घोषणा की गई है

उत्तर पश्चिम रेलवे ने 24 विशेष ट्रेनों की घोषणा की गई है

4480 चक्कर लगाएंगी स्पेशल ट्रेनें

बता दें कि, भारतीय रेलवे की ये स्पेशल 283 ट्रेनें इस बार त्योहारों पर 4480 चक्कर लगाएंगी. दक्षिण मध्य रेलवे की 58 ट्रेनें 404 चक्कर लगाएंगी. पश्चिम रेलवे की 36 विशेष ट्रेनें अधिकतम 1267 चक्कर लगाएंगी. वहीं, उत्तर पश्चिम रेलवे की 24 स्पेशल ट्रेनों के 1208 फेरे होंगे.

रेलवे ऐसे करेगा यात्रियों की मदद

जरूर स्टेशनों पर ‘मे आई हेल्प यू’ बूथ चालू रखे गए हैं, जहां यात्रियों की उचित सहायता और मार्गदर्शन के लिए आरपीएफ कार्मिक और टीटीई तैनात हैं. चिकित्सा टीमें कॉल पर प्रमुख स्टेशनों पर उपलब्ध हैं. पैरामेडिकल टीम के साथ एम्बुलेंस भी उपलब्ध हैं.

सुरक्षा और सतर्कता विभाग के कर्मचारियों की किसी भी लापरवाही पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. विशेष रूप से वेटिंग हॉल, रिटायरिंग रूम, प्लेटफॉर्म और सामान्य तौर पर स्टेशनों पर सफाई बनाए रखने के निर्देश जोनल मुख्यालय की तरफ से दिए गए हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.