
Kajal Kumari
पत्रकारिता में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. साल 2009 में पीटीएन न्यूज चैनल से कैरियर की शुरुआत. 2011 से 2014 तक DDNews में कॉपी एडिटर, साल 2016 से 2020 ... और पढ़ें
Indian Railways/IRCTC: रेलवे ने यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है, अब रेल यात्री एक महीने में 6 से ज्यादा 12 ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे. रेल मंत्रालय ने कहा है कि, जिन IRCTC यूजर्स की लॉगिन आईडी आधार से लिंक नहीं है, ऐसे यूजर्स एक महीने में 6 नहीं, 12 टिकट ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं. वहीं जिन यूजर्स की लॉगिन आईडी आधार से लिंक्ड है वे 24 टिकट ऑनलाइन बुक कर सकेंगे. रेलवे द्वारा जारी इस आदेश के लागू किए जाने के बाद उन लोगों के लिए काफी सुविधा हो जाएगी, जो फ्रिक्वेंट ट्रैवलर्स हैं. इसके साथ ही उन लोगों को भी इससे फायदा होगा जो एक ही आईडी का इस्तेमाल कर अपने परिवार के सभी सदस्यों की टिकट की बुकिंग करते हैं.
IRCTC के पोर्टल में कुछ बदलाव होनेवाले हैं. इस बदलाव के बाद एक यूजर एक महीने में 12 टिकट ऑनलाइन बुक कर सकेंगे. इस आदेश के अगले तीन से चार दिन में लागू होने की संभावना है. बता दें कि वर्तमान में, लगभग 80% टिकट ऑनलाइन ही बुक किए जाते हैं. रेलवे का टारगेट अब इसे बढ़ाकर 90% के पार पहुंचाने का है.
भारतीय रेलवे ने एक यूजर आईडी से एक महीने में अधिकतम 6 टिकट बुक करने की सीमा बढ़ाकर 12 टिकट करने का फैसला किया है जो आधार से लिंक नहीं है और एक यूजर आईडी द्वारा एक महीने में अधिकतम 12 टिकट बुक करने की सीमा 24 टिकट है, जो आधार से लिंक है: भारतीय रेलवे
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2022
बता दें कि IRCTC रेलवे टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए भारतीय रेलवे की अधिकृत एकमात्र यूनिट है, जिससे लोग अपना टिकट ऑनलाइन बुक करते हैं. इतना ही नहीं IRCTC एकमात्र यूनिट है जो केटरिंग पॉलिसी 2017 के तहत रेलवे स्टेशनों पर केटरिंग सर्विसेज का मैनेज करने के लिए भी अधिकृत है.
सबसे पहले IRCTC की ऑफिशियल ई-टिकटिंग वेबसाइट irctc.co.in पर जाएं.
इसपर लॉग इन करने के लिए अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालें.
होम पेज पर ‘माय अकाउंट सेक्शन’ में ‘आधार KYC’ पर क्लिक करें.
अब यहां अपना आधार नंबर डालें और ‘सेंड OTP’ पर क्लिक करें.
आधार कार्ड के साथ जो भी फोन नंबर रजिस्टर्ड है उस पर OTP आएगा.
OTP दर्ज करें और आधार से जुड़ी जानकारी देखने के बाद ‘वैरिफाई’ पर क्लिक करें.
अब आपके मोबाइल पर KYC डिटेल के सफलतापूर्वक अपडेट होने का मैसेज आएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.