Indian Railways: दिवाली-छठ में घर जानें से पहले दें ध्यान, रेलवे ने इन रूट्स की ट्रेनों का किया डायवर्जन, कई गाड़ियां कैंसिल

Indian Railways: अगर आप दिवाली और छठ में घर जानें का प्लान कर रहे हैं तो यात्रा से पहले ट्रेनों की जानकारी जूरूर ले लें.

Published date india.com Published: November 8, 2020 10:14 AM IST
Indian Railways waiting list rules

Indian Railways Latest News: राजस्थान में अपनी मांगों को लेकर अड़े गुर्जर समाज पिछले एक सप्ताह से आंदोलन कर रहा है. गुर्जर प्रदर्शनकारियों की वजह से रेलवे और सड़क मार्ग बुरी तरह से प्रभावित है. अब रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है. राजस्थान में आंदोलन की वजह से रेलवे ने पंजाब और हरियाणा रूट की कई ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं तो कई गाड़ियों के रूट बदल दिए हैं. अगर आप दिवाली और छठ में घर जानें का प्लान कर रहे हैं तो यात्रा से पहले ट्रेनों की जानकारी जूरूर ले लें.

भारतीय वेस्टर्न रेलवे ने ट्वीट करके ट्रेनों के डायवर्जन और कैंसिल होने के बारे में जानकारी दी. रेलवे की तरफ से बताया गया कि 02059/ 02060 रेलवे ने कोटा- हजरत निजामुद्दीन- कोटा स्पेशल ट्रेन जो 8 नवंबर को रवाना होने वाली थी आंदोलन की वजह से मार्ग अवरोध होने की वजह से कैंसिल कर दिया गया है.

जहां राजस्थान में गुर्जर समाज अपनी मांगो के लकर प्रदर्शन कर रहा है तो वहीं पंजाब में भी भी किसान नए कृषि कानून के विरोध में पिछले एक महीने से ज्यादा वक्त से प्रदर्शन कर रहे हैं. पंजाब में नए कृषि कानूनों को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है. इसके चलते किसानों ने रेल की पटरियों पर चक्का जाम किया हुआ है और राज्य में 24 सितंबर से ट्रेनों का परिचालन बंद है.

भारतीय रेल ने पंजाब में मालगाड़ियां चलाने की संभावना से शनिवार को मना किया. रेलवे बोर्ड के प्रमुख ने कहा कि वह यात्री एवं मालगाड़ी, दोनों सेवाओं का परिचालन करेंगे या किसी का भी नहीं

इससे पहले गुरुवार को पंजाब में रेल यातायात को बहाल करने को लेकर रेल मंत्री और पंजाब से कांग्रेस के लोकसभा सांसदों के बीच हुई बैठक में काफी तीखी बहस हुई और इस दौरान मंत्री की टिप्पणी को लेकर चार सांसद बाहर निकल आए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पंजाब में रेल सेवा को सुचारु रूप से शुरू करने के संबंध में रेल मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि पंजाब में ट्रेन सेवा बहाल करने के पहले राज्य सरकार को रेलवे की संपत्तियों और कर्मियों की सुरक्षा का आश्वासन देना होगा और पटरियों से सभी प्रदर्शनकारियों को हटाना होगा.

गोयल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘रेलवे पंजाब में परिचालन शुरू करने को तैयार है. बशर्ते पंजाब सरकार ट्रेन संचालन की सुरक्षा का आश्वासन दे और रेलवे पटरियों को प्रदर्शनकारियों से मुक्त कराये.’’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.