रेलवे ने दिया गर्मी की छुट्टियों का तोहफा- चलाईं 908 स्पेशल ट्रेनें, लगाएंगी 18262 फेरे, जानें कौन से जोन से कितनी गाड़ियां

रेलवे का कहना है कि बुकिंग पहले से खुली होने से लोग आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे. अगर जरूरत पड़ी तो और ट्रेनें भी बढ़ाई जा सकती हैं.

Published date india.com Updated: April 21, 2026 11:45 AM IST
विशेष ट्रेनें
विशेष ट्रेनें

अप्रैल खत्म होने से पहले ही रेलवे ने आने वाली गर्मी की छुट्टियों की तैयारियां कर ली हैं. साल भर में दो महीने के लिए आने वाली इन छुट्टियों का इंतजार सभी, खासकर बच्चे करते हैं. इन दो महीनों- मई जून में स्कूल कॉलेज की छुट्टियां होने से सभी बच्चे अपने अपने घरों को लौटते हैं, परिवार के साथ वैकेशन प्लान करते हैं. इसे लेकर भारतीय रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण योजना शुरू की है. बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन महीनों के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. इससे आम लोग बिना ज्यादा इंतजार के टिकट पा सकेंगे और यात्रा आसान हो जाएगी.

15 अप्रैल से 15 जुलाई तक

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इस योजना के तहत 15 अप्रैल 2026 से 15 जुलाई 2026 तक कुल 908 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. ये ट्रेनें मिलाकर 18,262 फेरे पूरी करेंगी. इससे गर्मी के मौसम में ट्रेनों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्री बिना परेशानी के सफर कर सकेंगे.

छुट्टियां पहले से प्लान कर सकेंगे

रेलवे ने कुल मंजूर ट्रेनों में से 660 ट्रेनों की अधिसूचना पहले ही जारी कर दी है. इनसे 11,294 फेरे यात्रियों के लिए पहले से बुकिंग के लिए खुले हैं. इससे लोग अपनी छुट्टियां पहले से प्लान कर सकेंगे और वेटिंग लिस्ट की समस्या कम होगी. देश के अलग-अलग रेलवे जोनों में ये ट्रेनें चलेंगी. साउथ सेंट्रल रेलवे सबसे आगे है जहां 124 ट्रेनें मंजूर हैं. वेस्टर्न रेलवे ने 106 ट्रेनें और नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने 76 ट्रेनों की योजना बनाई है.

नॉर्दर्न रेलवे

नॉर्दर्न रेलवे से 76 ट्रेनें , सेंट्रल रेलवे से 74 ट्रेनें और साउदर्न रेलवे से 72 ट्रेनें चलाई जाएंगी. ईस्ट सेंट्रल रेलवे 64 ट्रेनों के साथ अच्छी संख्या में योगदान दे रहा है.

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे 54 ट्रेनें, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे 52 ट्रेनें और ईस्ट कोस्ट रेलवे 28 ट्रेनें चलाएगा. वेस्ट सेंट्रल, ईस्टर्न और नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे भी अपनी-अपनी ट्रेनें चला रहे हैं.

जहां गर्मी में सबसे ज्यादा भीड़

ये विशेष ट्रेनें मुख्य रूप से उन रूटों पर चलेंगी जहां गर्मी में सबसे ज्यादा भीड़ होती है. छात्रों की छुट्टियां, परिवार की यात्रा और मजदूरों के घर जाने का समय देखते हुए यह योजना बनाई गई है. इससे सामान्य ट्रेनों पर दबाव कम होगा. कुल मिलाकर यह फैसला यात्रियों के लिए राहत भरा है. रेलवे का कहना है कि बुकिंग पहले से खुली होने से लोग आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे. अगर जरूरत पड़ी तो और ट्रेनें भी बढ़ाई जा सकती हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.