Indian Railways News Update Festival Special Train Northern Railways Will Resume Operations Of These Cancelled Trains Here Is All The Details Diwali
रेलवे का बड़ा ऐलान! इन रूट्स पर दोबारा चलेंगी ट्रेनें, जानिए कौन-कौन सी Train हुई शुरू
उत्तर रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए कुछ ट्रेनों का दोबारा संचालन करने का फैसला किया है. इस फैसले से उन यात्रियों को बहुत राहत मिलेगा, जो इन रूट से यात्रा करते हैं, आइए जानते हैं पूरी डिटेल.
त्योहार के सीजन में ट्रेनों की मांग तेजी से बढ़ जाती है, जिसको पूरा करने के लिए रेलवे हर मुमकिन कोशिश कर रहा है. यात्रियों को सुविधा देने और स्टेशनों से भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों चलाई हैं. लेकिन अब उत्तर रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे ने कई रद्द ट्रेनों की सेवाओं को दोबारा शुरू करने का फैसला किया है. इन सभी ट्रेनों का संचालन 15 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जाएगा.
इन ट्रेनों को संचालन दोबारा होगा
रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए जिन ट्रेनों के संचालन दोबारा शुरू किया है इनमें प्रमुख ट्रेनों में:-
नई दिल्ली-जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस
जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
नांदेड़-जम्मू तवी हमसफर एक्सप्रेस
साबरमती-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस
इसके साथ ही कोटा, इंदौर, दुर्ग और पठानकोट से चलने वाली शहीद कैप्टन तुषार महाजन सुपरफास्ट एक्सप्रेस इनमें शामिल है.
छोटे रूट पर चलेंगी कुछ ट्रेन
आपको बता दें कि कुछ ट्रेनें फिलहाल छोटे रूट्स पर चलाई जाएंगी. जैसे बांद्रा टर्मिनल-जम्मू तवी विवेक एक्सप्रेस को लुधियाना तक सीमित किया गया है. वहीं कुछ ट्रेनों को लुधियाना, अमृतसर, अंबाला या जालंधर कैंट से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा साथ ही रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करने से पहले ट्रेन का समय, उसका ठहराव और रूट की जानकारी जरूर रखें. इसके लिए आप रेलवे की हेल्पलाइन नंबर-139 या वेबसाइट से जानकारी हासिल कर सकते हैं.
त्योहार में बढ़ती ट्रेनों की मांग
हर साल देखा जाता है कि त्योहार के सीजन में ट्रेनों की मांग में भारी इजाफा होता है. इसके चलते कई स्टोशनों और ट्रेनों में जरूरत से ज्यादा भीड़ जमा हो जाती है, जिस कारण अन्य लोगों को भी असुविधा होती है.इस भारी भीड़ के कारण पश्चिम बंगाल में रविवार यानी 12 अक्टूबर, 2025 को वर्धमान रेलवे स्टेशन अफरातफरी मच गई. यह घटना तब हुई जब स्टेशन पर एक साथ कई ट्रेनों में चढ़ने की कोशिश में यात्रियों की भारी भीड़ फूट ओवरब्रिज पर जमा हो गई. इस हादसे में कम से कम सात यात्री घायल हो गए हैं. यह घटना वर्धमान स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 को जोड़ने वाली सीढ़ियों पर हुई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.