Post Office से भी बुक कर सकते हैं दिवाली-छठ के लिए रेलवे टिकट, जानिए आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Railway Ticket Booking: रेलवे की टिकट अब आप पोस्ट ऑफिस से भी बुक कर सकते हैं. आइए जानते हैं कहां-कहां ये सुविधा उपलब्ध है और कैसे कर सकते हैं टिकट बुक?

Written by: Azhar Naim
Published: October 15, 2025, 3:42 PM IST

त्योहार के सीजन में हर कोई चाहता है कि उसको ट्रेन में कंफर्म टिकट मिल जाए. रेलवे स्टेशन में जाने की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि वहां लोगों की भीड़ बहुत ज्यादा है. वहीं ऑनलाइन टिकट सभी को बुक करना नहीं आता है. लेकिन बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि वह पोस्ट ऑफिस से भी रेलवे की टिकट बुक कर सकते हैं. अगर आप यह पहली बार सुन रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बड़े काम की है. अब आपको रेलवे काउंटर पर लंबी लाइनों में टिकट के लिए घंटों तक नहीं खड़ा होना पड़ेगा. आइए जानते हैं कैसे आप पोस्ट ऑफिस से ट्रेन टिकट ले सकते हैं?

कई सेवाएं देता है भारत डाक

भारत डांक (इंडिया पोस्ट) देशभर में मौजूद है और कई तरह की सेवाएं देता है. इनकी सेवाओं में सिर्फ चिट्ठी-पत्र या पार्सल पहुंचाना ही नहीं है, बल्कि बैंकिंग, छोटी बचत योजनाएं और बीमा जैसी सुविधाएं भी शामिल है. इन्हीं सेवाओं में एक है रेलवे टिकट की सुविधा. भारत डाक अब रेलवे टिकट बुकिंग की भी सुविधा देता है. आप आपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस से किसी भी ट्रेन के किसी भी क्लास (जनरल, स्लीपर या एसी) किसी भी तारीख की टिकट बुक करवा सकते हैं.

सिर्फ इन पोस्ट ऑफिसों में उपलब्ध हैं ये सेवा

इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, रेलवे मंत्रालय के सहयोग से सभी श्रेणियों के रेलवे रिजर्वेशन टिकट सिर्फ चुनिंदा पोस्ट ऑफिसों से बुक किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को उनके नजदीकी स्थानों पर यह सुविधआ मिल सके. बता दें कि यह सेवा अभी उन्हीं इलाकों में मौजूद हैं, जहां रेलवे काउंट नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह सुविधा अभी देशभर में कुल 333 पोस्ट ऑफिसों में उपलब्ध है, खासकर ग्रामीण और आर्ध-शहरी इलाकों में.

कैसे करे पोस्ट ऑफिस से रेलवे टिकट बुक

इस बात का ध्यान रखें कि यह सुविधा उन्हीं पोस्ट ऑफिसों में उपलब्ध है, जहां पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) टर्मिनल लगे हैं. याद रहे कि यह सुविधा उन्हीं पोस्ट ऑफिस पर उपलब्ध है, जहां आसपास रेलवे टिकट काउंटर नहीं है. आपको पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम से लैस पोस्ट ऑफिस में जाना होगा और वहां अपनी यात्रा की पूरी डिटेल देनी होंगी. जैसे- कहां से कहां तक, यात्रा की तारीख, यात्रियों के नाम और टिकट क्लास आदि. फॉर्म भरने के बाद आपको पेमेंट करनी होगी, जिसके बाद आपको बुक टिकट मिल जाएगा.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.