Indian Railways/RCTC: रेल यात्रियों की सुविधा के लिए (Western Railways) रेलवे ने कुछ विशेष ट्रेनों (Special Trains)की यात्राओं को बढ़ा दी है. पश्चिम रेलवे की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार रेलवे ने पांच जोड़ी विशेष ट्रेनों को बढ़ाया है. वहीं इस विशेष ट्रेन पर कन्फर्म टिकट (Confirmed tickets)वाले रेल यात्री ही यात्रा कर पाएंगे. यात्रा की योजना बना रहे लोगों से जोनल रेलवे ने अनुरोध किया जाता है कि वे सफर के दौरान बोर्डिंग, यात्रा के साथ-साथ गंतव्य पर सभी नियमों और COVID महामारी से संबंधित SOP का पालन करें.
वेस्टर्न रेलवे ने ट्वीट कर भी कहा है कि यात्रियों की सुविधा और मांग को पूरा करने के मद्देनज़र पांच विशेष ट्रेनों के फेरे को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है. ट्रेन सं. 09049, 09117, 09011, 09087 एवं 09521 के विस्तारित फेरों की बुकिंग शुरू हो गई है.
तेजस को 30 जून तक किया गया है कैंसिल
महाराष्ट्र व गुजरात में कोरोना महामारी की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी के अनुरोध पर अहमदाबाद व मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 82901/82902 अहमदाबाद – मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस को 30 जून 2021 तक की अवधि के लिए निरस्त किया गया है।@WesternRly pic.twitter.com/mrLvZUKJWT
— DRM Ahmedabad (@drmadiwr) May 31, 2021
यहां देखें विशेष ट्रेनों की सूची….
ट्रेन नंबर 09049/09050 (मुंबई सेंट्रल से समस्तीपुर स्पेशल)
-ट्रेन नंबर 09049 की ट्रिप बढ़ा दी गई है और अब ये ट्रेन 1 जून, 3 जून, 5 जून और 7 जून, 2021 को भी चलेगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 09050 की यात्रा भी बढ़ा दी गई है और अब यह 3 जून, 5 जून, 7 जून और 9 जून, 2021 को भी चलेगी.
ट्रेन नंबर 09117/09118 (मुंबई सेंट्रल से भागलपुर स्पेशल)
-ट्रेन नंबर 09117 का एक ट्रिप बढ़ा दिया गया है और अब ये स्पेशल ट्रेन भी 4 जून 2021 को चलेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 09118 का ट्रिप भी बढ़ाया गया है साथ ही और अब यह ट्रेन 7 जून, 2021 को चलेगी.
ट्रेन नंबर 09011/09012 (उधना से दानापुर) सुपरफास्ट स्पेशल
-ट्रेन नंबर 09011 का ट्रिप बढ़ा दिया गया है और ट्रेन अब 31 मई 2021 को भी चलेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 09012 का ट्रिप भी बढ़ा दिया गया है. अब यह ट्रेन 2 जून, 2021 को भी चलेगी.
ट्रेन नंबर 09087/09088 (उधना से छपरा सुपरफास्ट स्पेशल)
-ट्रेन नंबर 09087 अब 4 जून 2021 को भी चलेगी. ट्रेन नंबर 09088 का ट्रिप भी बढ़ा दिया गया है. यह अब 6 जून, 2021 को भी चलेगी.
ट्रेन नंबर 09521/09522 (राजकोट से समस्तीपुर स्पेशल)
-ट्रेन नंबर 09521 का ट्रिप बढ़ा दिया गया है और स्पेशल ट्रेन अब 2 जून 2021 को भी चलेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 09522 का ट्रिप भी बढ़ा दिया गया है और अब यह स्पेशल ट्रेन भी 5 जून, 2021 को चलेगी.
1 जून से रद की गई हैं ये 8 यात्री ट्रेनें
भारतीय रेलवे के उत्तर रेलवे जोन ने जानकारी दी कि अलीपुरद्वार, दिल्ली जंक्शन, कटिहार और अमृतसर के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों को 1 जून से अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है.
उत्तर रेलवे ने एक बयान में कहा, “आम जनता की जानकारी के लिए यह सूचित किया जाता है कि 05483/05484 अलीपुरद्वार-दिल्ली जं.-अलीपुरद्वार और 05733/05734 कटिहार-अमृतसर-कटिहार विशेष ट्रेनें 01.06.2021 से आगे तक रद्द रहेंगी. इस बीच मध्य रेलवे जोन ने भी 1 जून से शुरू होने वाली छह ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.