
Azhar Naim
मैं अज़हर नईम हूं और फिलहाल India.com में ट्रेनी के तौर पर काम कर रहा हूं. यहां मैं ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों ... और पढ़ें
Indian Railways Jobs: भारतीय रेलवे में नौकरी के लिए सिलेक्ट हो जाना आसान नहीं है. हर साल लाखों विद्यार्थी रेलवे की वैकेंसी के इंतजार में रहते हैं और दिन-रात खूब मेहनत करते हैं. इसी बीच रेलवे ने JE की बंपर भर्ती निकाली है, जिसमे आवेदन करके आप अपना फ्यूचर सरकारी नौकरी में सिक्योर कर सकेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे भर्ती बोर्ड जूनियर इंजीनियर, डिपो मेटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के 2570 पदों पर अक्टूबर में फॉर्म निकालेगा. रेलवे की इस भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन आरआरबी ने सांकेतिक सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिस (CEN) NO-05/2025 के जरिए जारी किया है.
रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित किए गए नए नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के लिए रेलवे 31 अक्टूबर 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है. अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप अपने सभी दस्तावेज को लेकर तैयार हो जाएं और जैसे ही प्रक्रिया शुरू हो जाए तो फॉर्म जल्द भर दें, ताकि बाद में देरी ना हो जाए. आवेदन करने के लिए आपको आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाना होगा, वहीं आवेदन प्रक्रिया शुरू होंगी. इसमें सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही रेलवे का ये फॉर्म भरा जा सकेगा.
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास तकनीकी योग्यता होनी चाहिए. इसके लिए डिप्लोमा या बी.ई./बी.टेक संबंधित विषयों में, या कंप्यूटर साइंस और आईटी में डिप्लोमा/डिग्री वाले अभ्यर्थी भी इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा, केमिस्ट्री और फिजिक्स के साथ ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं. शैक्षिक योग्यता और अन्य विवरण संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन में विस्तार से बताए जाएंगे, जिसे रेलवे फॉर्म डेट के नजदीक जारी करेगा.
रेलवे जेई भर्ती की चयन प्रक्रिया चार मुख्य चरणों में पूरी होती है. इसमें पहला चरण सीबीटी-I, दूसरा चरण सीबीटी-II, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंतिम चरण में मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है. पहले चरण में सफल उम्मीदवार ही अगले चरण के लिए बुलाए जाते हैं. वहीं इस फॉर्म की लास्ट डेट की बात करें, तो इस भर्ती के लिए फॉर्म भरना का आखरी दिन 30 नवंबर होने वाला है.
| भर्ती निकाय | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| पद का नाम | जूनियर इंजीनियर, डिपो मेटेरियल सुपरिटेंडेंट, केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट |
| वैकेंसी | 2570 टेंटेटिव वैकेंसी सभी आरआरबी के लिए। |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 31 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 नवंबर 2025 |
| आयुसीमा | 18-33 वर्ष। आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरश्रित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी। |
| पे-लेवल | लेवल-05 |
| सैलरी | 35400 रुपये |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
| भर्ती का शॉर्ट नोफिकेशन देखने का लिंक | RRB JE Recruitment 2025 Short Notification PDF |
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.