Indian Railways/Special Train Time Table: इन स्पेशल ट्रेनों की समय-सारणी में हुआ बदलाव, यहां देखें पूरी लिस्ट

समय के बदलाव का नियम 1 अक्टूबर से लागू हो जाएगा. बता दें कि पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने इस मामले में जानकारी साझा की है.

Written by: Avinash Rai
Published: October 2, 2021, 3:27 PM IST

Indian Railways Special Train Time Table: पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन समेत कई स्टेशनों से कुल 7 स्पेशल ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है. इस कड़ी में डेहरी ऑन सोन और धनबाद के बीच चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 03306 के समय सारणी में बदलाव किया गया है. बता दें कि ये समय के बदलाव का नियम 1 अक्टूबर से लागू हो जाएगा. बता दें कि पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने इस मामले में जानकारी साझा की है.

ट्रेन नंबर- 02320 (आगरा- कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस)- पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. पर इस ट्रेन का आगमन 06:03 बजे और 06:18 बजे प्रस्थान होगा.
ट्रेन नंबर- 05028 (गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस स्पेशल)- यह ट्रेन बरौनी स्टेशन पर शाम के 18:15 पर आएगी और 18:30 पर यह ट्रेन डिपार्चर करेगी.
ट्रेन नंबर- 05549 (जयनगर-पटना एक्सप्रेस स्पेशल)- हाजीपुर स्टेशन पर इस ट्रेन के आगमन का समय 10:25 और 10:30 प्रस्थान का समय है.
ट्रेन नंबर- 04494 (फिरोजपुर कैंट- अगरतल्ला एक्सप्रेस)- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. पर इस ट्रेन के आने का समय 10:52 होगा और प्रस्थान का समय 11:02 बजे होगा.
ट्रेन नंबर- 03105 (सियालदह-बलिया एक्सप्रेस स्पेशल)- इस ट्रेन का दिघवारा स्टेशन पर पहुंचने का समय 01:48 और 01:50 में प्रस्थान का समय होगा.
ट्रेन नंबर- 09269 (पोरबंदर-मोतिहारी एक्सप्रेस स्पेशल) सगौली जंक्शन पर इस ट्रेन के पहुंचने का समय 15:52 बजे और 15:54 में प्रस्थान होगा.
ट्रेन नंबर- 03215 (रक्सौल-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल) हाजीपुर स्टेशन पर इस ट्रेन के पहुंचने का समय 10:50 और प्रस्थान का समय 10:55 होगा.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.