
Gaurav Barar
गौरव बरार (Gaurav Barar) एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट विशेषज्ञ हैं जिनके पास 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में, इंडिया.कॉम में बतौर चीफ सब एडिटर अपनी सेवाएं ... और पढ़ें
Indian Railway Train Cancel List: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ अब घने कोहरे ने दस्तक दे दी है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. कोहरे की सफेद चादर ने न केवल सड़कों पर रफ्तार थाम दी है, बल्कि भारतीय रेलवे के पहियों पर भी ब्रेक लगा दिया है.
दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय दृश्यता शून्य के करीब पहुंचने के कारण दफ्तर जाने वाले लोगों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार को भी सुबह से ही कोहरे की मोटी परत छाई रही. सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए.
विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट का सहारा लेना पड़ रहा है. सुरक्षा की दृष्टि से यातायात पुलिस ने लोगों को धीमी गति से चलने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है. कोहरे का यह असर केवल सड़कों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सबसे बड़ा खामियाजा रेल यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है.
रेलवे ऑपरेशंस के लिए कम दृश्यता हमेशा से एक बड़ी चुनौती रही है. कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है, जिससे लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं. सुरक्षा कारणों और परिचालन संबंधी दिक्कतों के मद्देनजर रेलवे ने 20 से ज्यादा महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है.
ये रद्दीकरण केवल कुछ दिनों के लिए नहीं, बल्कि फरवरी के अंत तक प्रभावी रहेंगे. कुछ ट्रेनों का परिचालन तो मार्च की शुरुआत तक बहाल नहीं हो पाएगा. ऐसे में जो यात्री पहले से बुकिंग करा चुके हैं, उनकी यात्रा योजनाओं पर पानी फिर गया है.
कोहरे के चलते रद्द की गई ट्रेनों का सबसे ज्यादा प्रभाव बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पंजाब जाने वाले मार्गों पर पड़ा है। पटना, प्रयागराज, हावड़ा, अमृतसर, कामाख्या, कोलकाता, अजमेर और अंबाला जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों को जोड़ने वाली ट्रेनें प्रभावित हैं। विशेष रूप से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि इस रूट पर विकल्प पहले से ही सीमित हैं।
अगर आप आगामी दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें. घने कोहरे के कारण कई ट्रेनों के रूट बदले जा सकते हैं या उन्हें रीशेड्यूल किया जा सकता है. रेलवे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 139 का भी उपयोग करें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.