Indian Railways Train Ticket Booking No Food Option Missing From Irctc Train Ticket Bookings Viral News
IRCTC ट्रेन टिकट बुकिंग में अब 'No Food' का ऑप्शन गायब? जानिए क्या अब खाने का भी देना होगा एक्सट्रा पैसा?
Indian Railways Ticket Booking: बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक सवाल तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों का कहना है कि IRCTC से ट्रेन टिकट बुक करते समय खाना हटाने का ऑप्शन नहीं आ रहा है, जिससे टिकट बुक करने में ज्यादा पैसा लग रहा है. आइए जानते हैं क्या है पूरी सच्चाई?
भारतीय रेलवे में यात्रा करने के लिए सबसे पहले टिकट बुक करना होता है. टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में से किसी भी मोड में बुक किया जा सकता है. लेकिन सोशल मीडिया पर ऑनलाइन टिकट बुक करने को लेकर इस विवाद देखने को मिल रहा है, जिसके बाद इस मुद्दे पर बात करना जरूरी हो गया है. लोगों का कहना है कि ट्रेन टिकट बुक करते समय‘No Food’ का कोई ऑप्शन नहीं आ रहा है, जिस वजह से ट्रेन टिकट में खाने का भी पैसा जुड़ कर आ रहा है.
क्याखानेकाऑप्शनहटगयाहै?
अगर आप भी इस समस्या को लेकर परेशान हैं, तो आपको अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. दरअसल, रेलवे ने अपने इंटरफेस में बदलाव किया है. यही कारण है कि यूजर्स को पहले जहां ‘No Food’काऑप्शनमिलताथा, वहांअबवहऑप्शननहींदिखाईदेरहाहै. इसकारणज्यादातरलोगोंकोयेलगरहाहैकिअबसफरकेलिएटिकटबुककरतेवक्तखानेकापैसादेनाअनीवार्यहोगयाहै, लेकिनऐसाबिलकुलनहींहै. आपबिनाखानेकेभीटिकटबुककरसकतेहैं.
कहांमिलेगा‘No Food’ ऑप्शन
इंटरफेस में बदलाव के चलते ‘No Food’ ऑप्शन को नीचे स्थानांतरित कर दिया गया है, यानी जहां आप नाम और अन्य जानकारी डालते हैं, उसे थोड़ा नीचे स्क्रोल करेंगे, तो आपको खाना हटाने का ऑप्शन मिल जाएगा. इस बदलाव के बाद आपको टिकट बुक करते समय थोड़ी सावधानी रखनी पड़ेगी. अगर आप जल्दबाजी में टिकट बुक करते हैं, तो आपको अपने टिकट में खाने का भी एक्सट्रा पैसा देना होगा. इसलिए टिकट बुक करते समय सभी ऑप्शन पर नजर डालें और अपनी सुविधा के अनुसार उन्हें चुनें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.