Indian Railways Update: घने कोहरे के कारण आज 15 ट्रेनें चल रही हैं लेट, कहीं इसमें आपकी ट्रेन भी तो नहीं, चेक करें लिस्ट

आज भी शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है उत्तर भारत. कोहरे के कारण आज 15 ट्रेनें लेट चल रही हैं. कहीं आपकी ट्रेन भी तो लेट नहीं, चेक करें पूरी लिस्ट-

Written by: Kajal Kumari Edited by: Kajal Kumari
Updated: January 17, 2023, 10:48 AM IST

Indian Railways Update: समूचा उत्तर भारत आजकल भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी की समस्या रात और सुबह में ज्यादा हो रही है. ठंड और कोहरे ने ट्रेनों के पहिए को भी धीमा कर दिया है. घने कोहरे और धुंध के कारण ट्रेनें काफी लेट चल रही हैं. खासकर बिहार-बंगाल और झारखंड से दिल्ली आने वाली ट्रेनें काफी लेट हो रही हैं. अगर आपने भी ट्रेन से कहीं आने-जाने का प्लान किया है तो घर से निकलने से पहले ट्रेनों की स्थिति का पता कर लें. आज उत्तर रेलवे ने जानकारी दी है कि 15 ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

देखें देरी से चलने वाली  ट्रेनों की लिस्ट

कोहरे के कारण देरी से चलने वाली ट्रेनों में-

ट्रेन नंबर 12801-सपुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 12397-गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 02563-बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल

ट्रेन नंबर 12303-हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 11057-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 15658-कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल

ट्रेन नंबर 12409-रायगढ़- हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 20805-विशाखापट्टनम-नई दिल्ली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 12555-गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 14015-रक्सौल-आनंदविहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 12391-राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 12919-डॉ अम्बेदकर नगर-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा मालवा एसएफ एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 12615-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 12621-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस

घने कोहरे के कारण लेट चल रही ट्रेनों के कारण बिहार से दिल्ली आनेवाले और दिल्ली से बिहार जानेवाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.  नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री ने बताया, “मैं बिहार से आया हूं और मेरी ट्रेन यहां 2 घंटे देरी से पहुंची.”

 शीतलहर घने कोहरे में पूरा उत्तर भारत, दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज भी घना कोहरा छाया है. वही ठंड भी चरम पर है. इन राज्यों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, राजस्थान के फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान -3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.  दिल्ली में तीन दिन तक भीषण शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.