एक बार फिर होर्मुज में भारतीय जहाज पर हमला, भारत बोला- अब नहीं करेंगे बर्दाश्त

ओमान तट के पास भारतीय जहाज पर हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है.

Written by: Tanuja Joshi
Updated: May 14, 2026, 5:00 PM IST

Indian Ship Attacked in Hormuz: ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग से एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले एक जहाज पर हुए हमले ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. भारत के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार (14 मई) को पुष्टि की कि जहाज पर हमला हुआ था, लेकिन राहत की बात ये रही कि सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं. फिलहाल हमले के पीछे किस संगठन या देश का हाथ है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

ये घटना ऐसे समय में हुई है जब खाड़ी क्षेत्र पहले से ही कई राजनीतिक और सामरिक विवादों के कारण चर्चा में बना हुआ है. अरब सागर और होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में गिने जाते हैं. भारत सहित कई देशों का तेल और व्यापारिक सामान इसी रास्ते से गुजरता है. ऐसे में किसी भी तरह की अस्थिरता का असर सीधे वैश्विक व्यापार और तेल बाजार पर पड़ सकता है.

ओमान तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत सरकार ने कड़ी नाराजगी जताई है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि इस तरह व्यापारिक जहाजों और आम नाविकों को निशाना बनाना बिल्कुल गलत और अस्वीकार्य है. MEA के प्रवक्ता ने बताया कि जहाज पर मौजूद सभी भारतीय सुरक्षित हैं. उन्होंने भारतीयों को बचाने के लिए ओमान प्रशासन का धन्यवाद भी किया.

क्या बोली भारत सरकार?

भारत ने दोहराया कि व्यापारिक जहाजों पर हमला नहीं होना चाहिए और समुद्री रास्तों पर व्यापार और आवाजाही में रुकावट पैदा करने से बचना चाहिए. सरकार ने कहा कि निर्दोष नागरिकों और जहाज के कर्मचारियों की सुरक्षा सबसे जरूरी है. ये घटना ऐसे समय हुई है जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है और होर्मुज (Strait of Hormuz) के आसपास हालात संवेदनशील बने हुए हैं. ये समुद्री रास्ता दुनिया में तेल और गैस सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.

तनाव के बावजूद भारत के लिए LPG (रसोई गैस) लेकर आने वाले कई जहाज लगातार इस रास्ते से गुजर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में दो विदेशी जहाज भारत के लिए गैस लेकर होर्मुज पार कर चुके हैं. इनमें से एक जहाज ‘सिमी’ (Symi) है, जो मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला जहाज है. इसमें करीब 20 हजार टन लिक्विड प्रोपेन और ब्यूटेन गैस भरी हुई है. ये जहाज गुजरात के कांडला स्थित दीनदयाल पोर्ट जा रहा है. जहाज पर 8 यूक्रेनी और 13 फिलीपींस के कर्मचारी मौजूद हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.