पीएम नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान को कूटनीतिक पटखनी देने के बाद अब भारतीय सेना दिखाएगी अपनी ताकत

पाकिस्तान की समुद्री सीमा के पास भारत दिखाएगा अपनी ताकत...

Published date india.com Updated: September 29, 2016 10:43 AM IST
Indian war ship pans to show big exercise in arabia sea | पाक को पीएम नरेंद्र मोदी दे रहे हैं कूटनीतिक पटखनी और उधर सेना हो रही है युद्ध के लिए तैयार

उड़ी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को भारत हर तरफ से घेरने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाक को कूटनीतिक पटखनी दे रहे हैं तो दूसरी तरफ अब भारतीय सेना ने भी पाक को अपनी ताकत दिखाने का फैसला किया है। भारतीय नौसेना ने अरब सागर में शक्ति प्रदर्शन करने का फैसला किया है। अरब सागर पाकिस्तान का समुद्री मार्ग होने की वजह से पाक के लिए इसका बड़ा महत्व है। पाकिस्तानी सीमा के नजदीक इस युद्धाभ्यास में तीन दर्जन युद्धपोत और पनडुब्बियों के अलावा भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान भी हिस्सा लेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डिफेंस ऑफ गुजरात नाम से ये युद्ध अभ्यास पाकिस्तान की समुद्री सीमा के करीब होगा। इकोनॉमिक टाइम्स ने खुफिया एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि अरब सागर का पाकिस्तान के लिए बहुत महत्व है और इस नौसेनिक अभ्यास से उसे जरूर सख्त संदेश पहुँचेगा। इस युद्ध अभ्यास के तहत भारत समुद्री युद्ध होने की स्थिति में जवाबी कार्रवाई, तेल रिफाइनरियों जैसी समुद्री संपत्तियों की रक्षा का अभ्यास किया जाएगा।

यह भी पढेंः उरी आतंकी हमला: जॉन कैरी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से की बात, कहा- भारत के साथ खड़ा है अमेरिका

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

वहीं पाकिस्तान ने अपनी सेना को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। कल खबरें आ रही थी कि भारतीय सीमा के पास राजस्थान में पाकिस्तान भी अपनी सेनाओं के साथ युद्धाभ्यास कर रही है। भारतीय सेना के इस शक्ति प्रदर्शन की खबर से पाकिस्तान के कान खड़े हो गए हैं। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उड़ी आतंकी हमले के बाद कहा था कि वो इस हमले के दोषियों को सजा जरूर देंगे। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। भारतीय सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग ने मीडिया से कहा था कि हम अपने चुने हुए समय और तरीके कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढेंः पाकिस्तान को एक और झटका देने की तैयारी में मोदी सरकार, छीन सकती है MFN का दर्जा

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान को अलग-थलग करने में लगे हुए हैं। उन्होंने सार्क समिट में हिस्सा न लेने का फैसला करके समिट को ही खटाई में डाल दिया है। उसके बाद आज पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीने जाने पर भी बैठक की जाएगी। अगर ये फैसला होता है तो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था का भारी नुकसान होगा।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.