
Tanuja Joshi
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक... तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी ... और पढ़ें
India Weather News: उत्तर भारत में ठंड के कारण लोगों का बुरा हाल है. सुबह और शाम के समय कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़ियां चलाना मुश्किल होता जा रहा है. कम विजिबिलिटी के कारण कई ट्रेनें और फ्लाइट्स हर दिन लेट से चल रही हैं या रद्द की जा रही हैं. आने वाले कुछ समय तक कोहरे के कारण ऐसा ही हाल रहने वाला है.
भारतीय रेलवे के मुताबिक, कोहरे के कारण बुधवार (4 जनवरी) को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगभग 26 ट्रेनें देरी से चली थीं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बहराईच और गोरखपुर में सबसे कम दृश्यता 25 मीटर दर्ज की गई, जबकि दिल्ली के सफदरजंग और पालम क्षेत्र में दृश्यता क्रमशः 500 मीटर और 600 मीटर रही.
देश के उत्तरी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 6 जनवरी तक सुबह के समय घने कोहरे जैसी स्थिति जारी रहने की उम्मीद है. देश के उत्तर-पूर्व में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सुबह के समय घने कोहरे जैसी स्थिति जारी रहेगी. झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और यूपी में भी कड़कड़ाती ठंड का सिलसिला जारी है.
मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि सुबह के समय उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार में बहुत घना कोहरा देखने को मिला. मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, जम्मू संभाग में मध्यम कोहरा रहा.
सुबह 5 से 6 बजे के बीच में कई शहरों में कोहरे के कारण काफी कम विजिबिलिटी दर्ज की गई. उत्तर प्रदेश के बरेली, लखनऊ, बहराईच में 25, प्रयागराज 50 और वाराणसी में 50, गोरखपुर, सुल्तानपुर में 200. चंडीगढ़ में 25, सफदरजंग में 500, पालम में 700, राजस्थान के बीकानेर में 25, जैसलमेर, कोटा, जयपुर में 50, अजमेर में 200. बिहार के गया, पूर्णिया में 25, पटना में 200, मध्य प्रदेश के सागर में 50, भोपाल में 200, सतना में 200, वहीं, त्रिपुरा के अगरतला में 50 और जम्मू में 200 दर्ज की गई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.