Train Accident: जब नदी में समा गए थे ट्रेन के 7 डिब्बे, 800 लोगों की हुई थी मौत, ये था भारत का सबसे बड़ा रेल हादसा

India's biggest train accident: 42 साल पहले बिहार में हुए एक रेल हादसे ने पूरे देश को दहला दिया था. 6 जून 1981 को यात्रियों से भरी एक ट्रेन बागमती नदी पर बने पुल से सीधे नदी में जा गिरी थी.

Published date india.com Published: January 23, 2025 7:50 AM IST
(प्रतीकात्मक तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है)
(प्रतीकात्मक तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है)

Train Accident: 22 जनवरी 2024 को एक बड़ा रेल हादसा हुआ. महाराष्ट्र के जलगांव जिले के परांडा रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई. अफवाह के बाद ट्रेन में सवार यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे. इसी बीच सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई लोगों को रौंद दिया.

इस दुर्घटना के बाद देश में हुए पिछले कई रेल हादसों की बुरी यादें ताजा हो गईं. आइये आपको बताते हैं भारत के सबसे बड़े रेल हादसे के बारे में जिसमें 800 लोग काल के गाल में समा गए थे.

42 साल पहले बिहार में देश का सबसे बड़ा रेल हादसा हुआ था

42 साल पहले बिहार में हुए एक रेल हादसे ने पूरे देश को दहला दिया था. 6 जून 1981 को यात्रियों से भरी एक ट्रेन बागमती नदी पर बने पुल से सीधे नदी में जा गिरी थी. ये दुर्घटना मानसी-सहरसा रेल खंड पर बदला घाट-धमारा  स्टेशन के बीच हुई थी. इस हादसे में 800 लोगों की मौत हो गई थी. यह देश का सबसे बड़ा रेल हादसा था.

इस हादसे में 9 डिब्बों वाली पैसेंजर ट्रेन के सात डिब्बे बागमती नदी में समा गए थे. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 800 थी लेकिन सरकारी आंकड़ों में यह 286 ही दर्ज की गई. यह ट्रेन मानसी से सहरसा को जा रही थी. 6 जून 1981 को ट्रेन शाम तीन बजे बदला घाट पहुंची. थोड़ी देर रुकने के बाद धमारा घाट की ओर आगे बढ़ी.

इस बीच मौसम खराब हो गया और आंधी चलने लगी. जब ट्रेन बागमती नदी पर बने पुल पर पहुंची तब तक मौसम और ज्यादा खराब हो गया. इसी समय चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया. चालक ने ब्रेक क्यों लगाया था ये आजतक सामने नहीं आया. ट्रेन अचानक रुकने से पलट गई और 7 बोगियां नदी में समा गईं. लंबे समय तक राहत और बचाव कार्य चला. लोगों के शव कई दिनों तक ट्रेन के डिब्बों में ही फंसे रहे थे. इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद केवल 286 लोगों के शव ही निकाले जा सके थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.