By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Indias First Astronaut Gave This Unique Message For The Success Of Chandrayaan 3
Chandrayaan-3 की कामयाबी के लिए भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री ने दिया ये अनोखा संदेश
Chandrayaan-3 Landing Update: अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा ने बुधवार को कहा कि इसरो के काम करने के तरीके को जानकर, मैं गर्व से कह सकता हूं कि चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग होगी.
नई दिल्ली: जहां पूरा देश चंद्रयान 3 (chandrayaan-3) लैंडर के चंद्रमा पर उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. वहीं, अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा ने बुधवार को कहा कि इसरो (ISRO) के काम करने के तरीके को जानकर, मैं गर्व से कह सकता हूं कि चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग होगी.” शर्मा नेशनल ज्योग्राफिक चैनल और डिज़्नी+हॉटस्टार पर Chandrayaan-3 के लाइव सिमुलकास्ट पर जानकारी प्रदान करने के लिए अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ शामिल होंगे.
अंतरिक्ष यात्रा के लिए सोवियत इंटरकोसमोस कार्यक्रम सोयुज टी-11 से 3 अप्रैल 1984 को उड़ान भरने वाले शर्मा ने कहा, “पिछले 40 वर्षों में सीमित संसाधनों के बावजूद ISRO ने एक शानदार यात्रा की है। हमने पिछले कुछ वर्षों में जो कार्यक्रम चलाए हैं उन्होंने दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया है.” उन्होंने कहा, “अंतरिक्ष अन्वेषणों में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन हम अपने दृष्टिकोण पर केंद्रित रहे हैं, और इसरो के काम करने के तरीके को जानते हुए मैं गर्व से कह सकता हूं कि चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग होगी. मैं चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की आशा करता हूं.”
ये भी पढे़ं- Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 की सफलता के लिए सीमा हैदर ने रखा व्रत, कही ये बात
लाइव में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम केंद्र के सीईओ और सह-संस्थापक सृजन पाल सिंह; अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के पूर्व कमांडर क्रिस हेडफील्ड और नासा के वोयाजर इंटरस्टेलर मैसेज के क्रिएटिव डायरेक्टर और एमी विजेता लेखक एन. ड्रूयन भी शामिल होंगे. Disney star के Disney+Hotstar और एचएसएम एंटरटेनमेंट नेटवर्क के कंटेंट प्रमुख गौरव बनर्जी ने कहा, “भविष्य के 3डी ग्राफिक्स, भारत और विदेश के विशेषज्ञों की आवाज़ों तक अज्ञात पहुंच और लघु सूचनात्मक फिल्मों के साथ, हम दुनिया भर में भारतीयों को एकजुट करना चाहते हैं.”
चंद्रयान-3 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3 Landing Update) चांद का कदम चूमने को पूरी तरह से तैयार है. ISRO ने अपडेट देकर बताया है कि चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग कराने की प्रक्रिया शाम लगभग 5:45 बजे शुरू हो जाएगी. चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की चांद के सतह पर अगर सॉफ्ट लैंडिंग सफल होती है तो ऐसा कारनामा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा. अब तक अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ इस तकनीक में महारत हासिल कर चुके हैं, हालांकि उनकी ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर नहीं हुई है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें