1950 उड़ानें और 3 लाख यात्री... IndiGo ने शेयर किया रिकवरी प्लान, जानें आपकी फ्लाइट कैंसिल होगी या नहीं?

अगर आपने IndiGo की फ्लाइट बुक कर रखी है या आने वाले दिनों में यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. पिछले कुछ दिनों से नेटवर्क में चल रही उथल-पुथल के बाद अब इंडिगो ने रिकवरी प्लान शेयर किया है.

Published date india.com Updated: December 11, 2025 5:01 PM IST
1950 उड़ानें और 3 लाख यात्री... IndiGo ने शेयर किया रिकवरी प्लान, जानें आपकी फ्लाइट कैंसिल होगी या नहीं?
इंडिगो के पास फिलहाल 417 प्लेन हैं.

Highlights

  • 8 दिन में इंडिगो की 4500 फ्लाइटें हुई थीं कैंसिल.
  • एयरलाइन के 138 डेस्टिनेशंस हुए री-कनेक्टेड.
  • इंडिगो के साथ-साथ अब DGCA की भी होगी जांच.

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) लगातार 8 दिनों से फ्लाइट कैंसिलेशन से पैदा हुए संकट से उबरने की कोशिश में लग गई है. इंडिगो ने गुरुवार को प्रेस नोट जारी करके अपना रिकवरी प्लान शेयर किया है. एयरलाइन ने बताया कि 11 दिसंबर की रात तक कुल 1950 फ्लाइट का ऑपरेशन किया जाएगा. इस दौरान करीब 3 लाख यात्री एयरलाइन के साथ अपना सफर पूरा करेंगे. यानी अगर आज कही ट्रैवेल करने वाले हैं. आपने इंडिगो की फ्लाइट बुक की है, तो आप बेफिक्र रहिए. आपकी फ्लाइट कैंसिल नहीं हो रही है. इंडिगो ने फ्लाइट कैंसिल होने वालों को मुआवजा और ट्रैवेल वाउजर दिए जाने का भी ऐलान किया है. 3-5 दिसंबर के बीच फ्लाइट कैंसिल की वजह से ज्यादा परेशान हुए यात्रियों को 10000 रुपये का ट्रैवल वाउचर मिलेगा. हालांकि, कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि ज्यादा परेशान का मतलब क्या है और किन यात्रियों को यह मुआवजा मिलेगा?

आइए जानते हैं इंडिगो ने क्राइसिस से निकलने के लिए अपने रिकवरी प्लान में और क्या-क्या बताया:

फ्लाइट ऑपरेशन पर इंडिगो ने क्या अपडेट दिया?
इंडिगो के प्रेस स्टेटमेंट के मुताबिक, 9 दिसंबर 2025 से उनका ऑपरेशन पूरी तरह स्थिर हो गया है. एयरलाइन ने बताया कि पिछले 3 दिनों में ‘Same Day Cancellation’ (उसी दिन उड़ान रद्द होना) की समस्या नहीं देखी गई है. हालांकि, मौसम या टेक्निकल फॉल्ट जैसे बाहरी वजहों से इक्का-दुक्का उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं, जो कि इंडस्ट्री में सामान्य है. इंडिगो ने दावा किया कि एयरलाइन की तरफ से होने वाली बड़ी गड़बड़ियां अब ठीक कर ली गई हैं.

कुल कितने डेस्टिनेशंस हुए 138 कनेक्टेड?
एयरलाइन ने जानकारी दी है कि 8 दिसंबर से ही नेटवर्क के सभी 138 डेस्टिनेशंस पूरी तरह से कनेक्ट हो चुके हैं. यानी अब आप देश या विदेश में जहां भी इंडिगो की फ्लाइट से जाना चाहते हैं, कनेक्टिविटी की कोई दिक्कत नहीं है. इंडिगो का ‘On-Time Performance’ (समय पर उड़ान भरना) भी वापस पुराने शानदार लेवल पर आ गया है.

मुआवजा कब मिलेगा और वाउजर का इस्तेमाल कब तक कर पाएंगे?
एयरलाइन ने बताया कि यह वाउचर अगले 12 महीने तक किसी भी इंडिगो फ्लाइट की बुकिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा. इंडिगो ने बताया कि मुआवजा उन 5000-10,000 रुपये के अलावा होगा, जो फ्लाइट उड़ाने के 24 घंटे के अंदर कैंसिल होने पर मिलता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

8 दिन में इंडिगो की कितनी फ्लाइटें हुई थीं कैंसिल?
बीते 8 दिनों में इंडिगो की 4900 फ्लाइटें रद्द की जा चुकी हैं. 2 दिसंबर से क्राइसिस शुरू हुआ. इस दिन एयरलाइन ने 200 उड़ानें रद्द कर दीं. 3 दिसंबर को देशभर में इंडिगो की 150 फ्लाइटें कैंसिल हुईं. 4 दिसंबर को 550, 5 दिसंबर को 1600 कैंसिल हुईं. 6 दिसंबर को अलग-अलग शहरों में 800 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द करनी पड़ी. 7 दिसंबर को फिर 750 फ्लाइटों को ग्राउंडेड करना पड़ा. 8 दिसंबर को 562 फ्लाइटों को ऑपरेशन ठप रहा. 9 दिसंबर को 442 फ्लाइटों की उड़ानों पर असर पड़ा. 10 दिसंबर से इंडिगो रिकवरी मोड में है. हालांकि, सरकार ने इंडिगो की उड़ानों में 10% तक की कटौती कर दी है.

क्या अब इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल नहीं होगी?
इंडिगो ने इक्का-दुक्का फ्लाइट के कैंसिल होने की बात कही है. साथ में पिछले 4 दिनों का डेटा शेयर किया है, जो बताता है कि वे कैसे ‘बैक टू नॉर्मल’ हुए हैं. इंडिगो ने बताया 8 दिसंबर को 1700 से ज्यादा फ्लाइट्स का ऑपरेशन हुआ. इनमें सिर्फ एक फ्लाइट कैंसिल हुई. 9 दिसंबर को 1 800 से ज्यादा फ्लाइट्स उड़ीं. इस दिन एक भी कैंसिलेशन नहीं हुआ. 10 दिसंबर को 1900 से ज्यादा फ्लाइट्स उड़ीं, जिसमें 2 कैंसिलेशन थे. 11 दिसंबर को 1950 से ज्यादा फ्लाइट्स उड़ने की उम्मीद है.

फ्लाइट उड़ने में 15 मिनट की देरी वाला नियम क्या है?
इंडिगो के फ्लाइट ऑपरेशंस में आई दिक्कतों के बाद तकनीकी खामियों की निगरानी का पूरा ढांचा तत्काल प्रभाव से बदल दिया गया है. 12 पेज के नए आदेश के मुताबिक, अब किसी भी निर्धारित उड़ान में तकनीकी कारण से 15 मिनट या उससे ज्यादा की देरी होती है तो उसकी जांच अनिवार्य होगी.

इंडिगो पैसेंजर ने जो झेला, क्या इसमें DGCA दोषी नहीं?
ये ठीक-ठीक कह नहीं सकते. हालांकि, सरकार ने कहा है कि इंडिगो के साथ-साथ DGCA के वर्किंग सिस्टम की भी जांच की जाएगी. एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने ये बातें कही हैं.

निष्कर्ष
कुल मिलाकर, इंडिगो ने यह साफ कर दिया है कि ‘नेटवर्क एडजस्टमेंट’ का दौर अब खत्म हो चुका है. उड़ानें बढ़ रही हैं, कैंसिलेशन घट रहे हैं. समय की पाबंदी वापस आ गई है. ऐसे में यात्रियों के लिए यह एक बड़ा ‘ग्रीन सिग्नल’ है. इसलिए वो अब इंडिगो की फ्लाइट बुक कर सकते हैं.

FAQs

आज इंडिगो कितनी फ्लाइट्स ऑपरेट कर रहा है?
11 दिसंबर 2025 को इंडिगो 1,950 से ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट करने की उम्मीद कर रहा है.

क्या इंडिगो का नेटवर्क पूरी तरह बहाल हो गया है?
कंपनी ने बयान जारी करके इसे कंफर्म किया है. एयरलाइन नेटवर्क के सभी 138 डेस्टिनेशंस 8 दिसंबर से पूरी तरह कनेक्टेड हैं.

अगर मेरी फ्लाइट कैंसिल होती है तो क्या वजह हो सकती है?
अब अगर कोई फ्लाइट कैंसिल होती है, तो उसकी वजह खराब मौसम, तकनीकी खराबी या कोई बाहरी कारण हो सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें EXPLAINERS की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.