IndiGo की कैंसिल हुई फ्लाइट्स के यात्री मुआवजे के लिए कैसे करेंगे अप्लाई? कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी? जान लें काम की बात

Indigo Flight Cancel Compensation: इंडिगो ने अपना रिकवरी प्लान शेयर किया था. इसमें फ्लाइट कैंसिल होने वालों को मुआवजा दिए जाने की बात थी. 3-5 दिसंबर के बीच फ्लाइट कैंसिल की वजह से ज्यादा परेशान हुए यात्रियों को 5000-10000 रुपये का मुआवजा मिलेगा.

Published date india.com Published: December 12, 2025 4:34 PM IST
IndiGo की कैंसिल हुई फ्लाइट्स के यात्री मुआवजे के लिए कैसे करेंगे अप्लाई? कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी? जान लें काम की बात
सरकार ने इंडिगो की उड़ानों में 10% तक की कटौती कर दी है.

Highlights

  • 8 दिनों में इंडिगो की 4900 फ्लाइटें हुईं रद्द.
  • इंडिगो की उड़ानों में 10% तक की हुई कटौती.
  • ट्रैवेल वाउचर्स 12 महीने के लिए रहेगा वैलिड.

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने फ्लाइट कैंसिलेशन से पैदा हुए क्राइसिस ने निकलने के लिए रिकवरी प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है. 2 से 10 दिसंबर के बीच इंडिगो की करीब 5000 फ्लाइटें कैंसिल हुई थीं. इनमें से 3 से 5 दिसंबर के बीच सबसे ज्यादा फ्लाइटें कैंसिल हुईं. एयरलाइन ने फ्लाइट कैंसिलेशन से प्रभावित हुए यात्रियों को कंपनशेसन (मुआवजा) देने का ऐलान किया है. आइए, जानते हैं इंडिगो ने मुआवजे के लिए कौन सी शर्तें रखी हैं? कितना मुआवजा मिलेगा? अगर आपकी फ्लाइट कैंसिल हुई थी, तो आप कैसे मुआवजा क्लेम करेंगे? कौन से डॉक्यूमेंट लगाने होंगे:-

मुआवजे पर इंडिगो ने क्या कहा?
इंडिगो ने गुरुवार को प्रेस नोट जारी करके अपना रिकवरी प्लान शेयर किया था. इसमें फ्लाइट कैंसिल होने वालों को मुआवजा दिए जाने की बात थी. 3-5 दिसंबर के बीच फ्लाइट कैंसिल की वजह से ज्यादा परेशान हुए यात्रियों को 5000-10000 रुपये का मुआवजा मिलेगा. हालांकि, कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि ज्यादा परेशान का मतलब क्या है और किन यात्रियों को यह मुआवजा मिलेगा?

मुआवजा किस मोड पर मिलेगा?
इंडिगो की ओर से कहा गया है कि भारी दिक्कत झेलने वालों को मुआवजा दिया जाएगा. मुआवजे की रकम ट्रैवल वाउचर के रूप में मिलेगी. यानी आपको कैश में कुछ नहीं मिलेगा. आपको एक वाउचर दिया जाएगा, जिसकी वैल्यू 5 से 10 हजार के बीच हो सकती है.

इस वाउचर का इस्तेमाल कैसे करेंगे?
ये वाउचर जारी होने के 12 महीने यानी 1 साल तक वैलिड रहेगा. आप इस दौरान इंडिगो की फ्लाइट बुक करेंगे, तो किराया वाउचर से एडजस्ट हो जाएगा. अगर फ्लाइट का किराया वाउचर की वैल्यू से ज्यादा होगी, तो आपको जो भी एक्स्ट्रा अमाउंट है; उसका पेमेंट करना होगा.

मुआवजे के क्या नियम और शर्तें हैं?
इंडिगो के मुताबिक, जिनकी फ्लाइट रवाना होने से 24 घंटे पहले कैंसिल हुई. उन्हें 5000 से 10000 रुपये तक का वाउचर दिया जाएगा. यह रकम फ्लाइट के ब्लॉक टाइम और रूट पर निर्भर करेगी. ऐसे यात्री, जो फ्लाइट कैंसिलेशन और बैगेज मीसिंग के चलते घंटों एयरपोर्ट पर फंसे हुए थे, उन्हें अलग से 10000 रुपये तक के ट्रैवल वाउचर दिए जाएंगे. यानी आपको इस केस में 2 ट्रैवेल वाउचर्स भी मिल सकते हैं. हालांकि, किन यात्रियों को ये वाउचर्स मिलेगा, इसका फैसला इंडिगो रिकॉर्ड के बेसिस पर करेगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कैसे मिलेगा मुआवजा?
इसके लिए आपको अप्लाई करना होगा. आपको इंडिगो की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या कस्टमर केयर चैनल पर जाना होगा. वहां रिफंड और कंपेंसेशन सेक्शन में अपनी कैंसिल हुई फ्लाइट की डिटेल डालकर जरूरी इंफॉर्मेशन देनी होगी. इसके साथ प्रूफ भी लगाना होगा.

कौन से प्रूफ लगाने होंगे?
अपने फ्लाइट की बुकिंग डिटेल, स्क्रीनशॉट साथ रखिए. फ्लाइट कैंसिलेशन का मैसेज का स्क्रीनशॉट दिखा सकते हैं. अगर एयरपोर्ट पर आपको घंटों रुकना पड़ा था, तो इसकी फोटो, वीडियो या स्टाफ के दिए गए इंस्ट्रक्सन का स्क्रीनशॉट इस केस में मददगार साबित होते हैं. कई यात्री सिर्फ रिफंड ले कर छोड़ देते हैं, लेकिन इस बार मामला बड़ा था. इसलिए एयरलाइन खुद यात्रियों से रिकॉर्ड मांग रही है. जिससे वाउचर जल्दी जारी किए जा सके.

अगर प्रोसेस के बाद भी मुआवजा न मिले तो?
अगर तय समय तक इंडिगो जवाब न दे या क्लेम अटक जाए, तो आपके पास DGCA में कंप्लेन करने का मौका है. वहां मामला पहुंचने पर एयरलाइन को जवाब देना ही पड़ेगा. आपके पास कंज्यूमर कोर्ट में जाने का रास्ता भी खुला है. आप एविएशन मिनिस्ट्री में भी अपनी बात रख सकते हैं.

निष्कर्ष
इंडिगो में फ्लाइट कैंसिलेशन का मामला इस बार बहुत बड़ा था. एयरलाइन के साथ-साथ DGCA तक की जांच हो रही है. इसलिए एयरलाइन को नुकसान की भरपाई करनी ही पड़ेगी. बस आपको अपना क्लेम समय पर और सही तरीके से दर्ज करना है.

FAQs
क्या इंडिगो ने अपनी प्रॉब्लम सुलझा ली है?
एयरलाइन ने जानकारी दी है कि 8 दिसंबर से ही नेटवर्क के सभी 138 डेस्टिनेशंस पूरी तरह से कनेक्ट हो चुके हैं. यानी अब आप देश या विदेश में जहां भी इंडिगो की फ्लाइट से जाना चाहते हैं, कनेक्टिविटी की कोई दिक्कत नहीं है. इंडिगो का ‘On-Time Performance’ (समय पर उड़ान भरना) भी वापस पुराने शानदार लेवल पर आ गया है.

फ्लाइट उड़ने में 15 मिनट की देरी वाला नियम क्या है?
इंडिगो के फ्लाइट ऑपरेशंस में आई दिक्कतों के बाद 12 पेज का एक आदेश पारित हुआ. इसके मुताबिक, अब किसी भी निर्धारित उड़ान में तकनीकी कारण से 15 मिनट या उससे ज्यादा की देरी होती है तो उसकी जांच अनिवार्य होगी.

अगर मेरी फ्लाइट कैंसिल होती है तो क्या वजह हो सकती है?
अब अगर कोई फ्लाइट कैंसिल होती है, तो उसकी वजह खराब मौसम, तकनीकी खराबी या कोई बाहरी कारण हो सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.