300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, लोगों में गुस्सा... IndiGo CEO ने मांगी माफी, बताया किस वजह से दिक्कत आई

IndiGo Flight Updates: इंडिगो एयरलाइन के विमान पिछले दिनों से कैंसिल हो रहे हैं. सीईओ पीटर एल्बर्स ने यात्रियों से माफी मांगी साथ ही बताया ये दिक्कत किस वजह से आई.

Published date india.com Published: December 4, 2025 11:17 PM IST
300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, लोगों में गुस्सा... IndiGo CEO ने मांगी माफी, बताया किस वजह से दिक्कत आई

पिछले कुछ दिनों में इंडिगो एयरलाइन ऑपरेशनल दिक्कतों से जूझ रहा है. इसका सीधा असर फ्लाइट्स से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ा. गुरुवार को इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने स्टाफ को एक माफी वाला मैसेज भेजकर कहा – कंपनी अपने कस्टमर्स को किया गया वादा में फेल हो गई. उन्होंने कहा रोजाना करीब 3.8 लाख लोगों को सर्विस देना आसान नहीं. लेकिन इसके बावजूद कंपनी यात्रियों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई और इसके लिए वह माफी मांगते हैं.

CEO ने बताया किस वजह से दिक्कत आई

एल्बर्स ने बताया कि ये रुकावटें किसी एक वजह से नहीं, बल्कि कई छोटी-बड़ी समस्याओं के एक साथ आने से पैदा हुईं. इनमें तकनीकी गड़बड़ियां, फ्लाइट शेड्यूल में लगातार बदलाव, कई शहरों में खराब मौसम, एयरपोर्ट्स पर बढ़ती भीड़ और नए FDTL (Flight Duty Time Limitation) नियमों का लागू होना शामिल है.

उन्होंने बताया इंडिगो रोजाना करीब 2,300 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है. इतने बड़े सिस्टम में जब कहीं एक छोटी रुकावट आती है, तो उसका असर तेजी से पूरे नेटवर्क में फैल जाता है. यही वजह है कि 3 दिसंबर को कंपनी का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (OTP) गिरकर सिर्फ 19.7% रह गया, जो इंडिगो जैसे ब्रांड के लिए बेहद बड़ी गिरावट मानी जा रही है.

ऑपरेशन नॉर्मल करना, अब पहली प्राथमिकता

सीईओ का कहना है कि कंपनी की प्राथमिकता अभी सिर्फ एक है – अपने ऑपरेशंस को जल्द से जल्द नॉर्मल करना और फ्लाइट्स को वापस समय पर लाना. लेकिन उन्होंने यह भी माना कि यह कोई आसान लक्ष्य नहीं है. क्योंकि कंपनी का साइज, स्केल और ऑपरेशन की जटिलता बहुत बड़ी है. एक लेवल पर सुधार करने के बाद भी दूसरे लेवल पर नई समस्याएं सामने आ जाती हैं. इसलिए टीम कई डायमेंशन्स पर एक साथ काम कर रही है. कंपनी का कहना है कि अगले कुछ दिनों में धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होगी.

यात्रियों का भरोसा वापस जीतना सबसे बड़ी चुनौती

इंडिगो लंबे समय से अपनी पंक्चुएलिटी और भरोसेमंद सर्विस के लिए जानी जाती रही है. लेकिन हालिया घटनाओं ने उसकी इमेज पर बड़ा असर डाला. एल्बर्स ने माना कि इंडिगो की ताकत सिर्फ उसके प्लेन्स या नेटवर्क में नहीं, बल्कि उन यात्रियों में है जो हर दिन इस एयरलाइन को चुनते हैं. इसलिए कंपनी की कोशिश अब सिर्फ ऑपरेशंस सुधारने की नहीं, बल्कि उस भरोसे को भी वापस मजबूत करने की है.

(इनपुट-एजेंसी के साथ)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.