हवा में था IndiGo का विमान... टैंक से लीक होने लगा फ्यूल, पायलटों की सूझबूझ से बाल-बाल बची यात्रियों की जान

इंडिगो की कोलकाता-श्रीनगर फ्लाइट 6E-6961 को फ्यूल लीक के कारण वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. जानिए यात्रियों की सुरक्षा पर क्या अपडेट है?

Published date india.com Published: October 22, 2025 8:32 PM IST
हवा में था IndiGo का विमान... टैंक से लीक होने लगा फ्यूल, पायलटों की सूझबूझ से बाल-बाल बची यात्रियों की जान
Indigo flights- File image

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-6961, जो कोलकाता से श्रीनगर जा रही थी बुधवार को उसे अचानक वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. इसके पीछे वजह थी विमान के फ्यूल टैंक में लीकेज. विमान में 166 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, जैसे ही पायलट को फ्यूल लीक का पता चला, उसने तुरंत ATC को सूचित किया. एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया और एराइवल एरिया में रखा गया.

स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में थी…

वाराणसी पुलिस ने बयान में कहा एयरपोर्ट पर शाम 16:10 बजे विमान सुरक्षित रूप से रनवे पर लैंड कराया गया. एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में थी और सामान्य परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया. इसके बाद यात्रियों के लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की गई. एयरपोर्ट की टीम ने सुरक्षा के सभी मानक अपनाते हुए यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा.

इंडिगो विमान में तकनीकी समस्याओं का इतिहास

इंडिगो की यह पहली घटना नहीं है. इस महीने, 10 अक्टूबर को फ्लाइट 6E-7253 में भी तकनीकी समस्या आई थी. यह विमान मदुरै से चेन्नई जा रहा था और उड़ान के दौरान इसके फ्रंट ग्लास में दरार आ गई थी. पायलट ने तुरंत ATC को सूचित किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. विमान चेन्नई पहुंचा और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.