सिर्फ 124 पायलट कम और देश की सबसे बड़ी एयरलाइन ठप… इंडिगो का अचानक ‘सिस्टम फेलियर’ सवालों के घेरे में!

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो अचानक ठप हो गई. केवल 124 पायलटों की कमी से एयरलाइन का सिस्टम फेल होना गंभीर सवाल खड़े करता है.

Published date india.com Published: December 8, 2025 11:53 PM IST
indigo crisis reason
Photo- ANI
Indigo News: इंडिगो का फ्लाइट कैंसिलेशन संकट 7वें दिन भी जारी रहा जहां सोमवार को 500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुईं और दिल्ली मुंबई बेंगलुरु जैसे एयरपोर्ट्स पर यात्री परेशान दिखे. कंपनी का दावा है कि नई FDTL नियमों से क्रू प्लानिंग में बफर की कमी हुई लेकिन रिपोर्ट्स कहती हैं कि 4551 पायलटों में सिर्फ 124 कैप्टन-फर्स्ट ऑफिसर की कमी थी जो 5-7% फ्लाइट्स प्रभावित करनी चाहिए थी न कि 30-40%. संसद में नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा ये इंडिगो की आंतरिक प्लानिंग की गड़बड़ी है मंत्रालय ने एयरफेयर कैप लगाया और DGCA ने CEO-COO को 9 दिसंबर सुबह 11 बजे तलब किया. विपक्ष ने पूछा क्या इंडिगो ने सिस्टम पर प्रेशर बनाने के लिए जानबूझकर ऐसा किया.

इंडिगो संकट की असली वजह क्या है?

DGCA के नए FDTL नियम नवंबर 2025 से लागू हुए जो पायलट फटीग कम करने के लिए रेस्ट बढ़ा देते हैं लेकिन इंडिगो ने तैयारी नहीं की और क्रू रोस्टरिंग में लैप्स हुआ जिससे 2100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसल हो गईं. पायलट सुमित और वंशिका कक्कड़ ने बताया कि इंडिगो ने प्लानिंग गलत की कंफ्यूजन हुआ और छूट मांगी लेकिन समय था भर्ती क्यों नहीं की. Al Jazeera रिपोर्ट कहती है ये मिसजजमेंट और प्लानिंग गैप्स की वजह से हुआ जबकि अन्य एयरलाइंस ने एडजस्ट किया. सरकार ने कहा एक्शन होगा जो दूसरों के लिए मिसाल बनेगा और फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स बोली इंडिगो की लीनी मैनपावर प्लानिंग जिम्मेदार है.

DGCA की नोटिस और इंडिगो का जवाब

DGCA ने 6 दिसंबर को CEO Pieter Elbers को शो कॉज नोटिस जारी किया जिसमें प्लानिंग ओवरसाइट और रिसोर्स मैनेजमेंट में सिग्निफिकेंट लैप्स बताया और 24 घंटे में जवाब मांगा लेकिन एक्सटेंशन मिला. इंडिगो ने जवाब में ग्राहकों से माफी मांगी और कहा गड़बड़ी की सटीक वजह बताना मुश्किल है जांच में समय लगेगा छोटे तकनीकी मुद्दे विंटर शेड्यूल चेंज खराब मौसम एयर ट्रैफिक भीड़ FDTL प्रभाव के कारण हुआ. कंपनी ने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बनाया और बोली 10 दिसंबर तक नॉर्मलाइज हो जाएगा लेकिन पायलट्स ने कहा ये सालों की शॉर्ट साइटेड प्लानिंग का नतीजा है.

सरकार का एक्शन और यात्री राहत

मंत्री नायडू ने संसद में कहा इंडिगो को मैनेज करना चाहिए था एक महीना समय था नए नियमों के लिए लेकिन आंतरिक दिक्कतों से हुआ SC ने तत्काल सुनवाई ठुकराई कहा सेंटर ने कदम उठाए हैं. DGCA ने कमिटी बनाई 15 दिनों में रिपोर्ट देगी और इंडिगो को अतिरिक्त रूट्स कम हो सकते हैं रिफंड 827 करोड़ हो चुके हैं 955 लाख पीएनआर प्रभावित 9500 होटल रूम 10000 कैब-बस अरेंज 4500 बैग डिलीवर बाकी 36 घंटों में. इंडिगो बोली 2 लाख कस्टमर रोज सपोर्ट कर रहे हैं लेकिन यात्री परेशान हैं और विपक्ष जांच की मांग कर रहा है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.