IndiGo में फंसे यात्रियों को कैसे मिलेगा उनका लगेज? यहां जानिए अपना सामान वापस लेने का पूरा प्रोसेस

Written By: Md. Raja Alam Updated by: Md. Raja Alam
Updated Date:December 8, 2025 9:30 PM IST

IndiGo Luggage Process: इंडिगो से सफर करने वालों के लिए अहम अपडेट! एयरलाइन ने यात्रियों को बैग मिलने की पूरी प्रक्रिया को लेकर नई जानकारी साझा की है. जानें, एयरपोर्ट पर लगेज कैसे मिलता है.

Advertising
Advertising

IndiGo News: इंडिगो ने फ्लाइट कैंसिलेशन के बाद यात्रियों के लिए बड़ा राहत पैकेज शुरू किया है जिसमें फंसा हुआ लगेज वापस करने से लेकर रिफंड और होटल-कैब तक की सुविधा शामिल है. 8 दिसंबर 2025 तक 1800 से ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट हो चुकी हैं जो कल की 1650 से बढ़ोतरी है नेटवर्क पूरी तरह रिस्टोर हो चुका है और 90% फ्लाइट्स ऑन टाइम चल रही हैं. आज की सारी कैंसिलेशन कल ही नोटिफाई कर दी गई थीं ताकि यात्रियों को परेशानी कम हो. इंडिगो बोली हम आपकी मुश्किल समझते हैं और हर तरह से मदद कर रहे हैं.

IndiGo से लगेज वापसी का तरीका

अगर आपका लगेज एयरपोर्ट पर फंसा है तो दो तरीके हैं पहला एयरपोर्ट काउंटर पर जाएं बोर्डिंग पास दिखाएं कैंसिल फ्लाइट की डिटेल दें सामान तुरंत मिल जाएगा या घर का एड्रेस दें तो डिलीवर हो जाएगा. दूसरा तरीका कस्टमर केयर नंबर 0124-6173838 या टोल फ्री 1800 209 5838 पर कॉल करें फ्लाइट डेट पीएनआर बताएं घर का पता बताएं एयरलाइन 36 घंटों में डोरस्टेप डिलीवरी कर देगी. अब तक 4500 से ज्यादा बैग डिलीवर हो चुके हैं बाकी जल्द पहुंच जाएंगे.

रिफंड और दूसरी सुविधाएं

1 से 7 दिसंबर तक 586 लाख पीएनआर कैंसिल हुए जिन पर 569 करोड़ रिफंड हो चुका है कुल 955 लाख पीएनआर पर 827 करोड़ रिफंड प्रोसेस चल रहा है. 9500 होटल रूम 1-7 दिसंबर के लिए अरेंज किए गए 10000 कैब और बस मोबिलाइज की गईं ताकि फंसे यात्री घर पहुंच सकें. रोज 2 लाख से ज्यादा कस्टमर को सभी चैनल से सपोर्ट मिल रहा है. इंडिगो बोली हम आपका भरोसा लौटाएंगे.

इंडिगो की ताजा अपडेट क्या है?

8 दिसंबर 2025 को इंडिगो ने स्टेटस अपडेट जारी किया नेटवर्क फुल रिस्टोर 90% फ्लाइट्स ऑन टाइम 1800 फ्लाइट्स ऑपरेट हुईं. सभी कैंसिलेशन पहले ही बता दी गई थीं ताकि यात्री प्लान कर सकें. एयरलाइन बोली प्लीज हम पर भरोसा रखें हम आपको घर पहुंचाकर रहेंगे. ये अपडेट सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें