INX मीडिया केस: चिदंबरम ने कहा- इंद्राणी का बयान विश्वास लायक नहीं, वो खुद हत्या की...

आईएनएक्स घोटाला मामले में इंद्राणी मुखर्जी ने ही चिदंबरम का नाम लिया था.

Published date india.com Published: September 23, 2019 4:34 PM IST
INX मीडिया केस: चिदंबरम ने कहा- इंद्राणी का बयान विश्वास लायक नहीं, वो खुद हत्या की...
चिदंबरम व इंद्राणी मुखर्जी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: आईएनएक्स मामले में सीबीआई की ओर से पेश की गई स्थिति रिपोर्ट पर जवाब देते हुए पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि इंद्राणी मुखर्जी का बयान अविश्वसनीय है. मामले की सरकारी गवाह इंद्राणी पर टिप्पणी करते हुए पी. चिदंबरम ने कहा कि इंद्राणी और उसके पति दोनों हत्या मामले में आरोपी हैं, जिसकी जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है. इसलिए उनके बयान में विश्वसनीयता नहीं हो सकती.

चिदंबरम ने इससे भी इनकार किया कि मौजूदा मामला साफ तौर पर जनता के विश्वास से धोखा है. पूर्व मंत्री ने दावा किया कि एजेंसी की तरफ से बेतुका आरोप लगाया गया कि उनके भागने का खतरा है. इसे लेकर उनके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर (एओसी) जारी किया गया.

PM मोदी के बयान पर भड़के चिदंबरम, कहा- विपक्षी नेताओं को जेल में डालने के अलावा ‘सब अच्छा है’

जांच एजेंसी ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष अपने जवाब में कहा था कि जांच के दौरान चिदंबरम का रवैया ‘सहयोग पूर्ण नहीं रहा’ और यहां तक कि उन्होंने ‘मूल’ सवालों के भी जवाब नहीं दिए. एजेंसी ने आगे बहस में कहा कि रिकॉर्ड में पर्याप्त साक्ष्य हैं, जो पूर्व वित्तमंत्री के आईएनएक्स मीडिया मामले में भूमिका का खुलासा करते हैं. सीबीआई ने जवाब में कहा, “पी.चिदंबरम ने अपने प्रभावशाली स्थिति का इस्तेमाल किया और सुनिश्चित किया कि जांच एजेंसी को वह विवरण नहीं प्राप्त हो, जो पूर्वोक्त लेटर ऑफ रोगटोरी में मांगे गए हैं.” एजेंसी ने यह भी कहा कि अगर चिदंबरम को जमानत पर रिहा किया जाता है तो वह सुनिश्चित करेंगे कि यह महत्वपूर्ण जानकारी जांच एजेंसी को नहीं प्राप्त हो.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.