By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Instant Loan Apps Scam 500 Crore Sent To China 22 Indians Arrested
Instant Loan App Scam: इंस्टैंट लोन ऐप से होने वाले चाइनीज स्कैम का भांडाफोड़, चेक करें कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं है ये APP
Instant Loan AAP Scam : दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट ने चीनी कनेक्शन वाले इंस्टेंट लोन एप्स के विभिन्न मॉड्यूल का भंडाफोड़ (Instant Loan extortion racket busted) किया है
Instant Loan Apps Scam : दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट ने चीनी कनेक्शन वाले इंस्टेंट लोन एप्स के विभिन्न मॉड्यूल का भंडाफोड़ (Instant Loan extortion racket busted) किया है, और पिछले दो महीनों में 22 लोगों को हवाला मार्ग से चीन को 500 करोड़ रुपये भेजने या क्रिप्टो-करेंसी में निवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति चीनी नागरिकों के इशारे पर काम कर रहे थे. पुलिस कमिश्नर केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली पुलिस को सैकड़ों शिकायतें मिली थीं कि इंस्टेंट लोन एप्स (Instant Loan Apps) हाई रेट्स पर लोन दे रहे हैं और लोन के भुगतान के बाद भी, वे अश्लील तस्वीरों का इस्तेमाल करके पैसे की उगाही कर रहे हैं.
मल्होत्रा ने कहा, “IFSO ने इसका संज्ञान लिया और शिकायतों का विश्लेषण करना शुरू कर दिया, जिसके दौरान यह पाया गया कि 100 से अधिक ऐसे ऐप लोन और जबरन वसूली रैकेट में शामिल हैं.” पुलिस ने व्यापक तकनीकी विश्लेषण किया जिसके बाद यह पता चला कि सभी ऐप यूजर्स से ‘दुर्भावनापूर्ण अनुमति’ मांग रहे थे. एक्सेस मिलने करने के बाद, यूजर्स के कॉन्टैक्ट, चैट, मैसेज और फोटो चीन और हांगकांग स्थित सर्वर पर अपलोड किए जा रहे थे. करंसी रुट के विश्लेषण से यह भी पता चला कि हवाला और क्रिप्टो-करेंसी के माध्यम से पैसा चीन को भेजा जा रहा था.
गलत इरादों के साथ यूजर्स से मांगते थे परमिशन
पुलिस अधिकारी ने कहा, “ये एप लोन देने वाले ऐप्स की आड़ में विकसित किए गए थे. ये एप्लिकेशन गलत इरादों के साथ यूजर्स से सभी तरह की परमिशन मांगते थे. एप्लिकेशन गूगल और वेबसाइटों पर होस्ट किए गए थे. लोन की आवश्यकता वाले उपयोगकर्ताओं ने सभी अनुमति देकर एप्लिकेशन डाउनलोड किए. जल्द ही इसके बाद, एप्लिकेशन ने चीन और अन्य हिस्सों में होस्ट किए गए सर्वर पर संपर्क सूची, चैट, उपयोगकर्ता की छवियों को अपलोड करना शुरू कर दिया” यह डेटा विभिन्न निजी फर्मों को भी बेचा गया था.
इस तरह चीन भेजे जाते थे रुपये
ग्राहकों को अलग-अलग नंबरों से कॉल आ रहे थे (फर्जी आईडी पर खरीदे गए) उन्हें मॉफ्र्ड तस्वीरों का उपयोग करके धमकी देकर अधिक से अधिक भुगतान करने के लिए मजबूर कर रहे थे. डर और बदनामी के चलते यूजर्स उन्हें फर्जी आईडी के खिलाफ खोले गए अलग-अलग बैंक खातों में पैसे देने लगे. इकट्ठे किए गए रुपयों को खास बैंक खातों में भेज दिया गया और फिर हवाला के माध्यम से या क्रिप्टोकरेंसी खरीदने के बाद चीन भेज दिया गया.
10 हजार के लोन के बदले लेते थे लाखों
अधिकारी ने दावा किया, “जिन लोगों को 5,000 रुपये से 10,000 रुपये तक के छोटे लोन की सख्त जरूरत थी, उन्हें लाखों में भी भुगतान करने के लिए मजबूर किया जा रहा है. वित्तीय परीक्षण से पता चला कि राशि प्राप्त करने के लिए कई खातों का उपयोग किया जा रहा है. हर खाते में प्रतिदिन एक करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन हो रहा था. कुछ चीनी नागरिकों की पहचान की पुष्टि की गई है और उनका पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं.
इन एप्स के असली मालिक बैठे हैं चीन में
दिल्ली पुलिस ने उन मोबाइल ऐप्स की पहचान की है जिनके जरिए हवाला के जरिए या क्रिप्टो-करेंसी खरीदकर 500 करोड़ रुपये चीन भेजे गए थे. मल्होत्रा ने कहा कि मोबाइल लोन ऐप के जरिए इतने बड़े जबरन वसूली रैकेट में 100 से ज्यादा ऐप शामिल हैं.ये वो ऐप हैं जो छोटे लोन देते थे. उनके वास्तविक मालिक चीनी नागरिक बताए जाते हैं.मल्होत्रा ने कहा, “लिंडा, अकीरा, जोया, कोबे ब्रायंट और लुओ रोंग उर्फ शियासी, इस मामले में शामिल चीनी नागरिक हैं, जो कुछ ऐप्स के मालिक थे. इस संबंध में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे.
पुलिस ने इन एप्स की पहचान की
पुलिस ने जिन ऐप्स की पहचान की है उनके नाम हैं- राइज कैश ऐप, पीपी मनी ऐप, रुपए मास्टर ऐप, कैश रे ऐप, मोबीपॉकेट ऐप, पापा मनी ऐप, इन्फिनिटी कैश ऐप, क्रेडिट मैंगो ऐप, क्रेडिट मार्वल ऐप, सीबी लोन ऐप, कैश एडवांस ऐप, एचडीबी लोन ऐप, कैश ट्री ऐप, रॉ लोन ऐप, अंडर प्रोसेस, मिनट कैश ऐप, कैश लाइट ऐप, कैश फिश ऐप, एचडी क्रेडिट ऐप, रुप्स लैंड ऐप, कैश रूम ऐप, रुपया लोन ऐप और वेल क्रेडिट ऐप.
लखनऊ स्थित ‘एक्सटॉर्शन’ कॉल सेंटर से जुड़े चीनी इंस्टेंट लोन ऐप की पहचान कैश पोर्ट, रुपी वे, लोन क्यूब, वाह रुपया, स्मार्ट वॉलेट, जायंट वॉलेट, हाय रुपया, स्विफ्ट रुपया, वॉलेटविन, फिशक्लब, यसकैश, इम लोन, ग्रोट्री, मैजिक बैलेंस, योकैश, फॉर्च्यून ट्री, सुपरकॉइन, रेड मैजिक के रूप में की गई है.
INPUT-IANS
Also Read:
-
8वें वेतन आयोग के नाम पर ठगे जा रहे हैं आप! WhatsApp पर आ रहे इस तरह के लिंक से बचें, खाली हो सकता है बैंक खाता
-
8वें वेतन आयोग के नाम पर ठगे जा रहे हैं आप! WhatsApp पर आ रहे इस तरह के लिंक से बचें, खाली हो सकता है बैंक खाता
-
सस्ते FASTag रिचार्ज के नाम पर लोगों को चूना लगा रहे हैं ठग, एक गलती और खाली हो जाएगा अकाउंट
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें