दुनिया के अजीबो-गरीब टैक्स
दुनियाभर के देश वैसे तो अलग-अलग चीजों पर टैक्स वसूलते हैं. इससे उस देश की सरकार का खर्च चलता है. हाउस टैक्स, वॉटर टैक्स, प्रॉपर्टी टैक्स, इनकम टैक्स, कैपिटल गेन टैक्स, ग्रीन टैक्स से तो आप वाकिफ होंगे. क्या आप जानते हैं कि कभी भारत के एक राज्य में महिलाओं को अपने ब्रेस्ट कवर करने के लिए टैक्स देना पड़ता था. इसका विरोध करने के लिए एक महिला ने तो अपने ब्रेस्ट तक काट डाले थे. वहीं, एक देश में यूरिन पास करने के लिए भी टैक्स वसूला जाता था. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे अजीबो-गरीब टैक्स के बारे में बता रहे हैं.