International Flights Updates: 28 फरवरी तक स्थगित रहेंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

International Flights Updates: कोरोना वायरस महामारी की वजह से अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर लगाई गई रोक को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है.

Published: January 28, 2021, 10:21 PM IST

International Flights Updates: कोरोना वायरस महामारी की वजह से अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर लगाई गई रोक को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है. नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने गुरुवार को यह घोषणा की. DGCA ने हालांकि कहा कि सक्षम प्राधिकरण द्वारा चुनिंदा मार्गों पर मामला-दर-मामला आधार पर अंतरराष्ट्रीय अनुसूचित उड़ानों की मंजूरी दी जा सकती है.

भारत में महामारी की वजह से अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें पिछले साल 23 मार्च से स्थगित हैं. हालांकि, ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत मई से विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन हो रहा है. इसके अलावा जुलाई से ‘एयर बबल’ व्यवस्था के तहत कुछ चुनिंदा देशों के लिए उड़ानों का परिचालन हो रहा है.

भारत ने ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), केन्या, भूटान और फ्रांस सहित करीब 24 देशों के साथ एयर बबल करार किया है. दो देशों के बीच इस करार के तहत उनकी एयरलाइंस एक-दूसरे के क्षेत्र में विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन कर सकती हैं.’

DGCA के सर्कुलर में कहा गया है कि इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय ऑल-कार्गों परिचालन और उसके द्वारा मंजूरी प्राप्त विशेष उड़ानों का परिचालन प्रभावित नहीं होगा.

(इनपुट: भाषा)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.