
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
International Flights Latest Update: देश में कोरोना का कहर कम होने के बाद धीरे-धीरे ज्यादातर गतिविधियों को बहाल कर दिया गया है. कोरोना के रोजाना मामलों में आई गिरावट के बाद सरकार ने लगभग दो साल बाद नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ान (International Flights) सेवाओं को एक बार फिर बहाल करने का फैसला किया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Civil Aviation Ministry) ने बताया कि भारत सरकार ने 27 मार्च 2022 से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बहाल करने का फैसला किया है.
Govt of India has decided to resume scheduled commercial international passenger services to/from India from 27.03.2022. International operations shall be subject to strict adherence to Ministry of Health guidelines for international travel: Civil Aviation Ministry pic.twitter.com/3dfVgTbrm0
— ANI (@ANI) March 8, 2022
बता दें कि DGCA ने मार्च 2020 को COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन बंद कर दिया था. हालांकि दो देशों के बीच एयर बबल समझौते के तहत उड़ान सेवाएं जारी थीं.
बता दें कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,993 नए मामले आए हैं जो 662 दिनों में संक्रमण के सबसे कम केस हैं. इसके साथ ही महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर अब 4,29,71,308 हो गई है. वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 664 दिनों बाद 50,000 से कम है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 108 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,15,210 पर पहुंच गई है. मंत्रालय ने कहा, ‘भारत ने आज एक प्रमुख उपलब्धि हासिल की, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के दैनिक मामले 3,993 दर्ज किए गए हैं. यह भारत में 662 दिनों के अंतराल के बाद सबसे कम नए मामले हैं. 16 मई 2020 को 3,970 मामले आए थे.
देश में कोरोना की तीसरी लहर खत्म होने का दावा करते हुए जानेमाने विषाणु विज्ञानी डॉ. टी जैकब जॉन ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि देश में तब तक महामारी की कोई चौथी लहर नहीं आएगी, जब तक वायरस का कोई अनपेक्षित स्वरूप सामने नहीं आ जाता.
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के विषाणु विज्ञान में आधुनिक अनुसंधान केंद्र के पूर्व निदेशक जॉन ने कहा कि विश्वास के साथ यह कहा जा सकता है कि वैश्विक महामारी की तीसरी लहर समाप्त हो गयी है और देश एक बार फिर स्थानिक बीमारी के चरण में प्रवेश कर गया है. उन्होंने कहा, ‘मेरी निजी अपेक्षा और राय है कि हम चार सप्ताह से अधिक समय तक स्थानिक बीमारी के चरण में रहेंगे. भारत में सभी राज्यों में इस तरह की प्रवृत्ति मुझे यह विश्वास दिला रही है.’
(इनपुट: ANI, भाषा)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.